featuredलखनऊ

राजधानी: सरेआम बियर पीने वाले रहीसजादों पर चला पुलिस अभियान…

लखनऊ: राजधानी में बुधवार रात सरेआम बियर पीने वाले रहीसजादो पर पुलिस का अभियान चला। पुलिस को देखकर कई रहीसजादे बाइक छोड़कर भाग निकले। वहीं, एक लड़का खुद को अफसर का बेटा बताते हुए भिड़ गया। बोला- ”मुझे जानते नहीं हो…मैं रोज यहां आता हूं। बताओ क्या कर लोगे मेरा।” इस दौरान उसकी एक न चली बाइक सीजकर पुलिस उसे थाने ले गई। अफसर का बेटा हूं मैं…

– गोमती नगर सीओ दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में 4 चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

– इस दौरान हुसड़िया चौराहे पर कुछ लड़के रोड पर ही बियर पी रही थे। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई।

– आनन-फानन में 4 लोग बाइक छोड़कर भाग निकले, जबकि 2 लड़के बाइक स्टार्ट करते हुए वहीं गिर पड़े।

– पकड़े गए एक युवक ने हाथ-पैर जोड़ माफी मांगी। जिसके बाद पुलिस ने उसकी बाइक का चालान काटकर जाने दिया।

– वहीं, एक लड़का सुभाष नशे में खुद को अफसर का बेटा बताते हुए पुलिस से भिड़ गया।

– उसने कहा- ”मुझे जानते नहीं हो…मैं रोज यहां आता हूं। बताओ क्या कर लोगे मेरा।”

– सीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया, ”शहर के हुसड़िया, पत्रकारपुरम, शहीद मनोज पांडेय, मिठाई वाला चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें सरेआम शराब पीने वालों पर लगाम कसी गई।”

Leave a Reply

Exit mobile version