featuredलखनऊ

लखनऊ: तेज रफ्तार से आ रही कार डिवाइडर से भि‍ड़ी, 1 की मौके पर मौत…

लखनऊ: राजधानी के शहीद पथ पर गुरुवार सुबह 4:30 बजे एक भीषण एक्सीडेंट हुआ। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर की रेलिंग से लड़ते ही उसके परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार 5 लोगों में से एक की मौत मौके पर हो गई, 4 गंभीर घायल हैं। पुलिस और ग्रामीणों ने 2 घंटे की मशक्क्त के बाद फायर कटर से काटकर लोगों को निकाला। एक घायल के शरीर में डिवाइडर की रेलिंग का सरिया घुसा था। सभी का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

300 मीटर तक डिवाइडर से रगड़ती रही कार
– शहीद पथ पर सुबह 4:30 बजे एक बलेनो कार का एक्सीडेंट हो गया। बलिया के रहने वाले 5 लोग (नवाज, प्रवीण, मनीश, प्रवेश और वीरेंद्र) एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे।

– जैसे ही बलेनो कार शहीद पथ के गोमतीनगर एक्सटेंशन के पास पहुंची। रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और कार डिवाइडर से टकरा गई।

– कार 300 मीटर तक रगड़ती हुई डिवाइडर के रेलिंग में फंस गई। इसमें कार चला रहे प्रवेश नाम के युवक की मौत हो गई। बाकी सभी लोग कार में फंस गए। दो लोगों को पुलिस ने आसानी से निकाल लिया। बाकी 2 घायलों और एक डेडबॉडी को निकालने में पुलिस के पसीने छूट गए।

2 घंटे के बाद निकाले जा सके फंसे लोग
– डायल 100 और फायर विभाग की मदद से रेलिंग-कार को कटर से काट कर 2 गंभीर रूप से घायलों और डेडबॉडी को 2 घंटे बाद निकला जा सका।

– रेलिंग में कार फंसने की वजह से दो युवकों का शरीर कट गया और एक युवक के सीने में रेलिंग आर-पार हो गई। बड़ी मशक्क्त के बाद उनको निकाला गया। घायल अभी ट्रॉमा सेंटर में एडमिट हैं।

– सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, सभी बलिया के रहने वाले हैं। इसमें से एक की मौत हो गई है। अन्य चारों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Exit mobile version