featuredलखनऊ

हज यात्र‍ियों को भगवा झंडा दिखाकर किया गया रवाना

लखनऊ! राजधानी में 300 हज यात्रियों की पहली फ्लाइट सोमवार को अमौसी एयरपोर्ट से रवाना हो गई। इस मौके पर मंत्री मोहसिन राजा मौजूद थे। जिन्हें यात्रियों को भगवा-हरा झंडा दिखाकर यात्रा के लिए भेजा। प्रदेश में ये पहली बार हुआ है जब हज यात्रि‍यों को भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया गया हो। इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी।

हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना…
– सरोजनी नगर स्थित हज हाउस से 300 हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया। एक तरफ अल्लाह के घर के दीदार के लिए लोगो के दिल में खुशी थी तो दूसरी तरफ अपनों से 45 दिन दूर रहने का गम भी था।

– मुस्लिम धर्म में हर हैसियतदार इंसान को अपनी जिंदगी में एक बार हज के सफर पर जाना जरूरी है। यही वजह है कि इन यात्रियों में हर उम्र के लोग मौजूद होते हैं।

– हज हाउस से एयरपोर्ट जाने के लिए जब ये लोग बसों में बैठे तो कलमा पढ़ने के साथ-साथ सफर में सलामती की दुआ मांगी।

Leave a Reply

Exit mobile version