Friday, April 26, 2024
featured

मिलिए आठ साल के मिखाइल गांधी से जिसने पर्दे पर निभाया है युवा सचिन तेंदुलकर का किरदार

SI News Today

पिछले हफ्ते 26 मई को सचिन तेंदुलकर की बायोपिक रिलीज हुई थी। यह एक डॉक्यु ड्रामा फिल्म है जिसमें कि क्रिकेटर की जिंदगी से जुड़े अनुछुए पहलुओं को दिखाया गया है। इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह अच्छा बिजनेस कर रही है। लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान की इस फिल्म में आपको एक छोटा सा बच्चा नजर आया होगा जिसने युवा सचिन का किरदार निभाया है। यह उन एक्टर में से है जिन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला, वर्ना बाकी सभी रीयल इंसान हैं जो कैमरे के सामने बोलते हैं। इस बच्चे का नाम मिखाइल गांधी है।

अब यह सवाल उठना लाजिमी है कि कैमरे के सामने उसके आत्मविश्वास या उसकी क्यूटनेस की वजह से उसे यह रोल मिला। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि यह बच्चा आगे तक जाएगा। इसके अलावा जो सवाल आपके जेहन में फिल्म देखने के दौरान आए होंगे वो हैं कि ये मिखाइल गांधी कौन है? क्या उसके चेहरा क्रिकेटर से मिलता-जुलता है? क्या उसे हमने पहले कहीं देखा है? यह आमतौर पर उठने वाले सवाल हैं। लेकिन हम आपको बताना चाहेंगे कि मिखाइल कैमरे के लिए नया नहीं है। चाइल्ड एक्टर के तौर पर वो काफी लंबे समय से एक्टिव है। हो सकता है कि आपको वो याद ना हो।

मिखाइल इस समय केवल आठ साल का है लेकिन उसने सचिन तेंदुलकर के साथ काम किया है। जो बहुत से बिलियन लोगों का सपना होता है। इस छोटे से बच्चे ने कई एड में काम किया है। गांधी के एड ना केवल भारत में बल्कि यूएई, पाकिस्तान और श्रीलंका में भी दिखाए जाते हैं। यह चाइल्ड एक्टर 2016 में आई तेलुगू फिल्म सुप्रीम में नजर आया था। इस रोल के लिए उसे 300 बच्चों में से चुना गया था। उसका यादगार पल तब था जब फिल्म की स्क्रीनिंग पर उसे मास्टर ब्लास्टर से मिलने का मौका मिला और उसने सचिन के साथ एक फोटो खिंचवाई।

सचिन आज भले ही महानतम खिलाड़ी हों लेकिन खुद को महान बनाने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है। रोचक बात ये है कि आपने सचिन को कभी विकेटकीपिंग करते नहीं देखा होगा मगर तेंदुलकर ये भी कर चुके हैं और साथ ही इस वजह से एक भयानक हादसे का शिकार होते बाल-बाल बचे।

SI News Today

Leave a Reply