Wednesday, March 13, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

डाक्टर भास्कर शर्मा को मिलेगा अमेरिका से पुरस्कार।

SI News Today

Dr. Bhaskar Sharma will get an award from America.

उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ भास्कर शर्मा के शोध कार्यों ने चिकित्सा पद्धति में कई नवीन प्रतिमान स्थापित किए हैं। आम आदमी भी इनके शोध कार्यों से अपनी जीवन पद्धति में गुणात्मक सुधार कर रहा है। वैश्विक स्तर पर इनके उत्कृष्ट कार्यो से प्रभावित होकर आगामी 19 मार्च को यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन अमेरिका A Unit of Inter Governmental Organization  ने सिद्धार्थनगर के डॉक्टर भास्कर शर्मा को रुपये एक लाख का पुरस्कार देगी।

डा भास्कर को यह पुरस्कार फाउंडेशन के हेड डॉक्टर जसवीर सिंह तथा भारत के प्रमुख सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट प्रियंका अरोरा जी नई दिल्ली स्थित संगठन के कार्यालय में देंगे। डा. भास्कर पूरे विश्व के इकलौते व्यक्ति हैं जिन्हें संगठन यह पुरस्कार दे रही है। आपको बताते चलें कि डा. भास्कर पूर्व में भी कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पा चुके हैं। इसके साथ ही इन्होंने सैकड़ों विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित किए हैं। सैकड़ों पुस्तकों के रचनाकार के रूप में इनकी ख्याति विश्व स्तर पर है। डॉ शर्मा को यह पुरस्कार चयन होने पर डॉ मारिओ सी लुसरो ( फिलीपींस ) डॉ केल्विन मॉर्गन ( वेस्ट अफ्रीका ) डॉ वेल फाम ( इजिप्ट ) मिस्टर पीटर दुर्दिक ( जर्मनी ) प्रोफ. बुहारी ईशाह ( नाइजीरिया )डॉ चार्ल्स एबोहोरियो उसिहोलो ( नाइजीरिया ) डॉ बीके बजाज आदि लोगों ने बधाइयां दी है।

Reported by:- Khursheed Alam

SI News Today

Leave a Reply