लोकप्रिय टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ का भी स्पिन-ऑफ होने वाला है। इसका मतलब यह हुआ कि अब कुमकुम भाग्य एक नए नाम से प्रसारित किया जाएगा। खबर है कि कुमकुम भाग्य का नाम बदलकर ‘कुंडली भाग्य’ कर दिया गया है। बता दें कि शो कुमकुम भाग्य दर्शकों को बहुत ही पसंद आया है। इसी का नतीजा रहा है कि शो काफी लंबे समय तक टीआरपी रेटिंग में टॉप पर छाया रहा। टीवी शो नागिन 2 को मात देकर कुमकुम भाग्य ने नंबर वन की टीआरपी रेटिंग हासिल की थी।
गौरततलब है कि अब तक शो में शो के लीड एक्टर अभि और प्रज्ञा की प्रेम कहानी को ही बड़े दिलचस्प अंदाज में दिखाया जा रहा था। इन दोनों की लव स्टोरी और इनके आस-पास के लोगों द्वारा रची गई साजिश से बचने क प्रयास दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहा था। अब खबर है कि कुंडली भाग्य नाम से शुरु हो रहे शो में कुछ नए कैरेक्टर भी जुड़ने जा रहे हैं। जिससे इस बात की उम्मीद है कि शो को और भी रोचक बनाने का प्रयास किया गया होगा। इसके अलावा शो में अब प्रज्ञा के पिता के किरदार पर काफी फोकस किए जाने की भी जानकारी मिली है, जबकि कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा के पिता का जिक्र नहीं किया गया था।
फिलहाल अगर कुमकुम भाग्य की कहानी की बात करें तो सीरियल कमकुम भाग्य में प्रज्ञा अभि की बहुत सेवा कर रही है। प्रज्ञा अभि से बहुत प्यार करती है इस बात से साफ जाहिर होता है। अब अभि प्रज्ञा से कहलवाना चाहता है। वह चाहता है कि प्रज्ञा उसे कहे कि वह उससे प्यार करती है। अभि प्रज्ञा को कहता है कि उसकी सेक्रेटरी बनने से पहले वह क्या थी। वह उसे बताती है कि वह टीचर थी और टीचर बनने से पहले क्या थी, नर्स।
अभि प्रज्ञा से कहता है कि इंसान के दिल में जो हो वो उसे एक्सप्रेस कर देना चाहिए। अभि का इशारा ये है कि प्रज्ञा ये बात कहे कि वह उससे प्यार करती है। इधर, गुंडे प्रज्ञा अभि को जंगल में ढूंढते हुए परेशान हो रहे हैं। तभी कॉन्ट्रैक्ट किलर को एक पत्थर पर खून के निशान नजर आते हैं। वह गुंडों को रुकने के लिए कहता है। इससे वह समझ जाता है कि अभि प्रज्ञा आस पास ही हैं। अब देखना है कहानी में आगे क्या मोड़ आता है।