Friday, April 26, 2024
featuredदुनिया

लंदन में पैदलयात्रियों पर चढ़ाई कार, एक की मौत व 10 घायल

SI News Today

लंदन में एक और हादसा हुआ है। उत्तरी लंदन में सोमवार को एक कार चालक ने कुछ पैदल यात्रियों को कुचल डाला। बताया जा रहा है कि इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि वाहन के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। एक मुस्लिम नेता ने कहा कि हादसा तब हुआ जब लोग नमाज पढ़कर निकल रहे थे। हादसा लंदन के समयानुसार रात 12.20 पर मुस्लिम वेलफेयर हाउस के बाहर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायलों में कई ऐसे लोगों के शामिल होने का अंदेशा है जो तरावीह (रमजान में रात में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज) पढ़कर मस्जिद से निकले थे।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने इसे ‘बड़ी घटना ‘ बताया है और कहा कि ‘कई लोग हताहत ‘ हुए हैं। उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति वाहन का ड्राइवर है। समाचार पत्र ‘गार्डियन ‘ के अनुसार ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने इसे ‘भयावह घटना ‘ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘ ‘घायल हुए लोगों, उनके प्रियजन और मौके पर मौजूद आपात सेवा के लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।” आतंकवाद रोधी विभाग के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर इस घटना की जांच कर रहे हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि वैन की टक्कर में कुल 10 लोग घायल हुए हैं।

इससे पहले पुलिस ने एक बयान में कहा,  “18 जून को स्थानीय समयानुसार रात 12.20 बजे पुलिस को सूचित किया गया कि एक वाहन ने राहगीरों को टक्कर मार दी है।” मुस्लिम काउंसिट ऑफ ब्रिटेन (MCB) ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, “हमें बताया गया कि नमाज के बाद घर लौट रहे पैदल यात्रियों पर एक वैन चढ़ गई है। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं।” इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। यह मस्जिद सेवेन सिस्टर्स रोड  के निकट है जहां यह हादसा हुआ। यह मस्जिद एक समय इस्लामी कट्टरपंथ का गढ़ थी, लेकिन नए प्रबंधन के तहत चीजें पूरी तरह बदल गर्इं।

SI News Today

Leave a Reply