Friday, April 26, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

गूगल बताएगा क‍ि आप कहीं ड‍िप्रेशन के श‍िकार तो नहीं…

SI News Today

सर्च इंजन गूगल अब जल्द ही दुनियाभर को लोगों को नई तकनीक से अवगत कराने वाला है। इस तकनीक के जरिए गूगल अब लोगों की बीमारियों का पता लगाने में भी मदद करेगा। खबर के अनुसार गूगल सबसे पहले अमेरिका में सर्च इंजन के होम पेज पर डिप्रेशन या अवसाद के शिकार लोगों के जांच की नई सुविधा देने जा रहा है। साथ ही बीमारी के इलाज को लेकर सुझाव भी दिए जाएंगे। फिलहाल गूगल ये सुविधा अमेरिकी लोगों को देने जा रहा है। खबर के अनुसार ऑनलाइन फीचर पर क्लिक करते ही एक प्रश्नावली खुलेगी। जिसके आधार पर लोग अवसाद का पता लगा सकेंगे। सूत्रों के अनुसार इस नई तकनी को पीएचक्यू-9 का नाम दिया गया है। पीएचक्यू-9 स्मार्टफोन के सबसे ऊपर एक बॉक्स में दिखाई देगी। इस नॉलेज पैनल का नाम भी दिया गया है। पीएचक्यू-9 की मदद से लोगों में अवसाद, इसके लक्षण और संभावित इलाज जैसी बीमारियों के बारे में बताया जाएगा।

मामले में गूगल की प्रवक्ता सुसान गडरेचा ने कहा कि नए फीचर का उद्देश्य मेडिकल जांच को पलटना नहीं बल्कि डिप्रेशन के शिकार लोगों को जांच के लिए प्रोत्साहित करना है। नेशनल अलायंस ऑन मेंटल इलनेस (एनएएमआइ) इस अभियान में गूगल का साझीदार है। एनएएमआइ ने एक बयान जारी कर बताया कि पीएचक्यू-9 का परिणाम पीड़ित के लिए इस मसले पर डॉक्टरों से ठीक तरह से बातचीत करने में मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने आगे बताया कि पीएचक्यू-9 के इस्तेमाल करने के लिए आपको डॉक्टरों की सलाह भी लेनी होगी। नेशनल अलायंस ऑन मेंटल इलनेस ने कही है।

SI News Today

Leave a Reply