Saturday, May 11, 2024
featured

इस हरकत से तिलमिला गई प्रियंका चोपड़ा, फैन को जड़ा थप्पड़…

SI News Today

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताभ भी जीता था। वे बॉलीवुड की सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। प्रियंका भारत के साथ साथ विदेश में भी चर्चित सेलिब्रिटीज में से ए‍क हैं। जिस वजह से उनके फैंस भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। ये कोई नई बात नहीं है कि कोई फैन सेलेब्रिटी के साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश करे, ये एक आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं जब एक फैन ने प्रियंका के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की तो उन्हें इतना गुस्सा आ गया था कि उन्होंने उस फैन का कॉलर पकड़कर उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था? नहीं जानते तो कोई बात नहीं चलिए आज हम बताते हैं वो रोचक किस्सा।

दरअसल ये वाकया प्रियंका की साल 2010 में रिलीज हुई मूवी अंजाना-अंजानी के दौरान का है। इस फिल्म में उनके को-स्टार रणबीर कपूर थे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा एक इवेंट में पहुंची थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इवेंट के दौरान प्रियंका एक फैन पर इतना गुस्सा हो गई थीं कि उन्होंने उसका कॉलर पकड़कर जोरदार थप्पड़ तक रसीद कर दिया था।

हुआ यूं था कि फिल्‍म के ट्रेलर लॉन्‍च के दौरान एक फैन प्रियंका के पास आ गया और उसने प्रियंका के साथ फोटो खिंचवाने की गुजारिश की। प्रियंका के साथ फोटो खिंचवाने के लिए फैन इतना उत्साहित था कि वो प्रियंका के काफी करीब आ गया था। यहां तक कि उसने प्रियंका का हाथ भी पकड़ लिया था। लेकिन ये बात प्रियंका को बिल्कुल पंसद नहीं आई। प्रियंका गुस्से से तिलमिला उठीं और उन्होंने वही उस फैन का कॉलर पकड़कर जोरदार तमाचा रसीद कर दिया था।

खैर, शायद ये भी कोई नहीं बात नहीं है, इससे पहले भी कई सेलेब्स अपने फैन पर गुस्सा निकाल चुके हैं। गोविंदा को तो इस वजह से कोर्ट तक जाना पड़ा था और कोर्ट के फैसले के बाद उस फैन को मुआवजे के तौर पर 5 लाख रुपए भी देने पड़े थे। फिलहाल इन दिनों प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में काफी सक्रिय हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बेवॉच’ के बाद प्रियंका अब हॉलीवुड की ‘इंजट इट रोमांटिक’ की शूटिंग में बिजी हैं और इसके बाद वो ‘अ किड लाइक जेक’ हॉलीवुड फिल्म में भी दिखाई देंगी।

SI News Today

Leave a Reply