Friday, April 26, 2024
featured

सोशल मीडिया पर तस्वीर के कारण निशाने पर आई सोनम कपूर, जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

सोनम कपूर की बहन और अनिल कपूर की दूसरी बेटी रेहा कपूर का 5 मार्च को जन्मदिन था। इसके चलते अनिल कपूर ने अपनी बेटी रेहा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘गुड विश’ दी थीं। वहीं बहन सोनम कपूर ने भी रेहा कपूर को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कर बर्थडे-विश किया। सोनम के फोटो पोस्ट में दोनों बहने रेहा-सोनम नजर आ रही हैं। तस्वीर में रेहा और सोनम ने शाइनिंग फ्लोरल पार्टीवेयर ड्रेस पहना हुआ है। सोनम ने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरी प्यारी बहन, तुम दुनिया की बेस्ट पर्सन हो मेरी बेबी रेहा।’

इस तस्वीर को पोस्ट करने के बाद सोनम कपूर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं। सोनम द्वारा शेयर की गई तस्वीर बहुत प्यारी है वहीं सोनम द्वारा बहन के लिए लिखा गया ये मेसेज भी बहुत प्यारा है। लेकिन सोनम के कुछ फॉलोर्स को उनका ये तस्वीर शेयर करना कुछ रास नहीं आया। इस दौरान कई यूजर्स ने सोनम को थोड़ी शर्म करने को कहा। ज्ञात हो, हाल ही में हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हुआ है। ऐसे में कपूर परिवार को खुशियां मनाते देख कुछ लोगों को ये बात पची नहीं। इसके चलते यूजर्स ने सोनम को ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स ने कहा कि अभी-अभी घर में किसी की डेथ हुई है, लेकिन सेलेब्स का शो-ऑफ थमने का नाम नहीं। तो किसी ने सोनम को बेदर्दी और हार्टलेस तक कह दिया।

24 फरवरी को ही श्रीदेवी की डेथ हुई है। दुबई के एक होटल के बाथरूम में श्रीदेवी को मृत पाया गया था। 28 फरवरी को मुंबई में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया था। इसके बाद पति बोनी कपूर और बेटी जाह्नवी ने श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम में बहाईं।

इससे पहले अनिल कपूर ने भी अपनी बेटी रेहा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बर्थडे विश करते हुए लिखा था, ‘जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं उस इंसान को जिससे में बिना झिझके अपने दिल की हर बात कह पाता हूं। तुम ईमानदार हो, निर्भय हो और इंस्पिरेशन हो। तुम पर गर्व है।’ वहीं यूजर्स ने अनिल कपूर को भी इसके लिए आड़े हाथों लिया था और फन्ने खां एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

SI News Today

Leave a Reply