Saturday, May 11, 2024
featured

एक ऐसे कंपनी जंहा प्रेग्नेंट होने से पहले महिलाओ को लेनी पड़ती है बॉस से इजाजत

SI News Today

एक महिला के लिए मां बनने से सुखद और कोई एहसास नहीं होता है। लेकिन अगर किसी महिलाओं पर मां बनने के लिए शर्ते रखी जाए तो उस वक्त महिला पर क्या गुजरती है इस बात का अंदाजा जापान में रहने वाले महिलाएं अच्छी से समझती होंगी। दरअसल जापान में एक महिला को इस बात के लिए शर्मिंदा होना पड़ रहा है क्योंकि अपनी बारी आने से पहले ही वो महिला गर्भवती हो गई। इतनी ही नहीं इस कारण उसे अपने बॉस की डाट की सामना भी करनी पड़ा।

बॉस ने महिला से कहा कि आप इतनी स्वार्थी कैसे हो सकता है कि गर्भवती होने के लिए कंपनी का नियम ही तोड़ दें। इस बात का खुलासा महिला के पति ने किया। पति ने बताया कि उसकी पत्नी चाइल्ड केयर सेंटर पर काम करती है। हाल ही में उसकी पत्नी गर्भवती हुई है। इस कारण उसका बॉस उसे रोजाना परेशान करता है। दरअसल कंपनी के नियम है कि किसी भी महिला को शादी करने और गर्भवती होने से पहले अपने बॉस से इजाजत लेनी होती है। इसके अलावा एक नियम अघोषित भी है वो ये है कि जूनियर सदस्य स्टाफ के सीनियर सदस्य स्टाफ के पहले शादी नहीं कर सकती और गर्भवती भी नहीं हो सकती।

टाक्यो के मिताका में एक कॉस्मेटिक कंपनी में काम करने वाली 26 वर्षीय युवती ने बताया मुझे और 22 अन्य महिला कर्मचारियों को कंपनी ने एक ई मेल भेजा जिसमें शादी और बच्चों को लेकर मैपिंग की गई थी। जिसमें सभी को उम्र के हिसाब से बताया गया था कि किसे कब शादी करनी है और कब गर्भवती होने है। बॉस ने एक महिला से तो ये तक कह दिया कि उसे 35 साल की उम्र से पहले गर्भवती नहीं होना है।

SI News Today

Leave a Reply