Friday, April 26, 2024
featuredदेश

पहली नज़र में हुआ इस सिंगर को प्यार, 7 साल की डेटिंग के बाद की शादी

SI News Today

This singer was loved at the first sight, After 7 years of dating got married

   

म्यूजिक की दुनिया में सिंगर सोनू निगम का तो बस नाम ही काफी है। इनके गोनों को सुनने के बाद तो हर किसी को इनसे प्यार हो जाता है। सबके दिलों पर राज करने वाले गायक सोनू निगम की लव लाफ भी काफी ज्यादा इंट्रेस्टिंग है। दरअसल सोनू निगम व मधुरिमा की पहली मुलाकात एक प्रोग्राम के दौरान होती है। जैसे ही दोनो का एक दूसरे से सामना हुआ वैसे ही दोनो के अंदर कुछ कुछ होता है वाली फीलींग्स जाग गई। पहली मुलाकात में ही दोनो ने तय कर लिया था कि वो मिलते रहेंगे।

जब सोनू व मधुरिमा की पहली मुलाकात हुई तभी से ही दोनो एक दूसरे को डेट करना सुरु कर दिया था। धीरे-धीरे करके दोनो एक दूसरे के करीब आने लगे और उनकी ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। और फिर दोनो का प्यार परवान चढ़ने लगा। जब भी दोनो मिलते थे तो प्यार भरे लमहें में म्यूजिक सुनते थे और साथ ही सोनू गुनगुनाते हुए मधुरिमा को लव सांग सुनाते थे। एक दिन वो या जब दोनो ने यह फैसला लिया कि अब दोनो को शादी कर लेना चाहिए पर दोनो के सामने सबसे बड़ी मुश्किल खड़ी थी। और सबसे बड़ी वाली मुश्किल यह थी कि सोनी निगम ब्राह्मण थे और मधुरिमा बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती थी। पर कहते हैं न जब दो दिलो का मिलन हो जाता है तो उन्हें प्यार के सिवाय कुछ और दिखाई ही नही देता है। उनके लिए तो कास्ट मायने रखते ही नही हैं। और फिर कुछ ऐसा ही हुआ सोनू निगम व मधुरिमा के साथ भी। फरवरी माह में सन 2002 में दोनो शादी कर ली और उनकी शादीशुदा जिंदगी में खुशी एक बार फिर से तब कदम रखी जब सन 2007 में मधुरिमा ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद दोनों ने उसका नाम नेवान रखा।

सबसे बड़ी व दिलचस्प बात तो ये है कि नेवान की भी गाने में रुचि है। जिसके कारण सोनू उन्हें गाना सिखाते हैं। बता दे कि मधुरिमा को भी गाना सुनने के साथ-साथ सिंगिग करना भी पसंद है। जहां मधुरिमा लाइमलाइट से दूर घर-परिवार की देखभाल करने में बिजी रहती हैं। वहीं वो बॉलीवुड पार्टीज से भी कोसों दूर ही रहती हैं। हालांकि एक बार सोनू निगम ने कहा था कि मधुरिमा में वो सारी खूबियां हैं जो एक आइडियल वाइफ में होनी चाहिए। वे अक्सर अपने काम के सिलसिले में टूर पर रहते है। इस दौरान मधुरिमा घर और फैमिली का पूरा ध्यान रखती हैं। फॉरेन टूर पर या फिर किसी कॉन्सर्ट या किसी शो में सोनू निगम के आउटफिट्स को मधुरिमा स्वयं डिजाइन करती हैं। बता दें कि मधुरिमा का अपना काउचर ब्रांड है जो कि मधुरिमा निगम के नाम से है।

SI News Today

Leave a Reply