Tuesday, April 30, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

बिजनौर में मुंबई की एक वकील से रेप की वारदात आई सामने…

SI News Today

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मुंबई की एक वकील से रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ये महिला वकील आरोपी शख्स की बहन की शादी में शामिल होने आई थी। उसे यहां झांसा देकर बुलाया गया था। पीड़िता एक रिटायर्ड कर्नल की बेटी है। पुलिस के मुताबिक, बिजनौर के नटहौर के मोहल्ला इमामबाड़ा का रहने वाला फैसल मुंबई में एक सैलून में नाई का काम करता है। इस दौरान वहीं पर पीड़ित युवती से उसकी जान-पहचान हुई। लड़की का आरोप है कि एक दिन फैसल ने लड़की को कहा कि कुछ ही दिनों में यूपी में उसकी बहन की शादी है और क्या वह घूमने जाना पसंद करेगी। पीड़ित युवती उसकी बातों में आ गई और घूमने के लिए बिजनौर के नहटौर चली आई। यहां पर युवती को बंधक बना लिया गया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। युवती का आरोप है कि यहां पर उसे मानसिक प्रताड़ना दी गई। साथ ही, उसके साथ रेप किया गया। यही नहीं, एक सप्ताह तक युवती पर धर्म बदलने का दबाव डाला गया। उसे बुरका पहनने को दिया गया। युवती का आरोप है कि जिस दिन आरोपी के बहन का निकाह होने वाला था, उसी दिन उसका भी निकाह कर दिये जाने की साजिश रची गई थी। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई।

पुलिस के मुताबिक 18 फरवरी को फैसल अपने घर के सदस्यों के साथ बहन की शादी का सामान खरीदने गया था। इस दौरान घर में महिलाएं ही थीं। तभी पीड़िता ने मौके का फायदा उठाया और किसी तरह थाने पहुंच गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने फैसल, उसके पिता, भाई, मां और भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है, लेकिन उसके घर वाले फरार हैं। पुलिस युवती का मेडिकल टेस्ट करवा रही है। पुलिस के मुताबिक 25 साल की युवती 12 फरवरी को मुंबई से दिल्ली आई थी।

SI News Today

Leave a Reply