राष्ट्रपति ने शुक्रवार को आये भूस्खलन से प्रभावित जगह का फिर से दौरा किया। उन्होंने कहा, ‘अभी तक की जानकारी के अनुसार 273 लोगों की मौत हो गई है और 262 घायल हुये हैं।’ इससे पहले उन्होंने कहा था कि मृतकों में कम से कम 43 बच्चे शामिल हैं। सांतोस, रात में सैन्य छावनी रुके और आज आपातकालीन प्रतिक्रिया पर समन्वय जारी रखेंगे। राष्ट्रपति ने फिर से भूस्खलन आने के खतरे को खारिज करते हुए कहा कि पुनर्निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। लेकिन साथ में उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि देश को जून तक बारिश के मौसम का सामना करना पड़ेगा।
सांतोस ने राहत कार्यों की निगरानी करने के लिए लगातार तीन दिन आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने राहत कोष को जल्द से जल्द जारी करने के लिए आर्थिक आपातकाल की स्थिति की घोषणा की। शुक्रवार को भूस्खलन आने के बाद भारी बारिश होने से तीन नदियों में बाढ़ आ गई थी और इसके बाद क्षेत्र में चारों तरफ मलबा नजर आ रहा है।