Tuesday, April 30, 2024
featuredदेश

किसानों की कर्ज माफी पर लिया गया फैसला सही: राहुल गांधी

SI News Today

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कई मुद्दों पर अपनी मुहर लगाई। जो सबसे बड़ा फैसला रहा वो किसानों की कर्ज माफी का रहा। इस फैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया तो सपा ने इसकी आलोचना की है।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे ऊंट के मुंह में जीरा बताते हुए इसे किसानों के साथ धोखा बताया। योगी सरकार द्वारा जैसे ही किसानों के कर्जमाफी के निर्णय की घोषणा की गई अखिलेश यादव की तरफ से ट्वीट किया गया।

अखिलेश ने ट्वीट किया कि वादा पूर्ण कर्ज माफी का था, किसी सीमा का नहीं। एक लाख की सीमा से करोड़ों किसान ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ये गरीब किसानों के साथ धोखा है।

वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार का किसानों की कर्ज  माफी का फैसला आंशिक राहत है, लेकिन यह सही दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस व्यापक संकट को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कदम उठाना चाहिए।

राहुल ने कहा कि केंद्र को राज्यों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए और संकट का सामना कर रहे देशभर के किसानों के साथ राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, यह उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए आंशिक राहत है लेकिन यह सही दिशा में उठाया गया कदम है। संकट में फंसे किसानों के लिए कर्ज माफी का कांग्रेस ने हमेशा से समर्थन किया है।

राहुल ने ट्वीट किया, मुझे खुशी है कि भाजपा को कारण देखने के लिए मजबूर किया जा सका। लेकिन देशभर के पीड़ित किसानों के साथ हमें राजनीति नहीं करनी चाहिए।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार में भागीदार शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसानों के 36,359 करोड़ रूपए माफ करने पर बधाई दी।

SI News Today

Leave a Reply