Tuesday, April 30, 2024
featured

लगातार जारी अजय देवगन और परिणीति चोपड़ा की फिल्म का ‘जलवा’…

SI News Today

Golmaal Again Box Office Collection: अजय देवगन और परिणीति चोपड़ा की फिल्म “गोलमाल अगेन” साल 2017 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर प्रभास और राणा दग्गुबाती की फिल्म बाहुबली: द कनक्लूजन है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने अब तक 179.70 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। रोहित शेट्टी को यह दिवाली एक सफल फिल्म का तोहफा देकर गई है। उनकी यह फिल्म दर्शकों की सही नब्ज पकड़ने में कामयाब रही है। इसका सबूत फिल्म के आंकड़े है। दूसरा हफ्ता होने के बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती के साथ बनी हुई है।

तरण आदर्श ने ट्विट किया- गोलमान अगेन ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 7.25 करोड़, शनिवार को 10.61 करोड़, रविवार को 13.58 करोड़, सोमवार को 4.33 करोड़, मंगलवार को 4.02 करोड़ और बुधवार को 3. 78 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। फिल्म का भारत में अब तक का कुल कलेक्शन 179.70 करोड़ रुपए हो चुका है। अगर विदेशों में कमाई की बात करें तो मंगलवार 31 अक्टूबर तक फिल्म ने 6.06 मिलियन यानी की 39.15 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। आज के आंकड़े अभी आना बाकी हैं।

फिल्म में अजय देवगन और परिणीति चोपड़ा ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। दोनों ने पहली बार साथ में काम किया है। वहीं इसमें तुषार कपूर, अरशद वारसी, नील नितिन मुकेश, तबू, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू जैसे स्टार्स ने भी काम किया है। यह फिल्म टिपिकल बॉलीवुड मसाला फिल्म है जिसमें आपको एंटरटेनमेंट का पूरा डोज मिलेगा। फिल्म के पहले हफ्ते के कलेक्शन के बाद से ही पूरी टीम इसकी सफलता का जश्न मना रही है।

फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से अच्छे रिव्यू नहीं मिले थे। इसके बावजूद इसकी स्टार कास्ट दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही और इसका नतीजा सभी के सामने है। दीवाली पर ही रिलीज हुई आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार अच्छी कहानी के वाबजूद भी अपना जलवा नहीं दिखा पाई। फिल्म की धुआधांर कमाई को देखते हुए रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 की घोषणा कर दी है।

SI News Today

Leave a Reply