Friday, April 26, 2024
featured

राम कपूर बर्थडे- ‘हार्ले डेविडसन’ के दीवाने हैं राम कपूर, जानिए..

SI News Today

टीवी के मदमस्त एक्टर राम कपूर अपने रोल के जरिए जितने हाइपर दिखाई देते हैं, अपनी असल जिंदगी में उनकी पर्सनालिटी काफी जॉली किस्म की है। हमेशा खुश रहने वाले टीवी स्टार राम कपूर का आज जन्मदिन है। राम कपूर सेलेब की जिंदगी जीते हैं लेकिन पर्सनली वह बहुत ही सिंपल हैं और सिंपल लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। वहीं उनकी फैमिली भी आम जीवन जीने में विश्वास रखती है।
राम अपने काम को लेकर काफी पैशेनिट हैं वह जो भी करते हैं दिल से करते हैं। उन्हें अपने करियर में सफलता तब मिली जब उन्होंने सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए हां कहा। वहीं उन्होंने छोटे पर्दे से हट कर बड़े पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाया। उन्होंने बिग स्क्रीन पर दो बड़ी फिल्में कीं। पहली ‘मेरे डैड की मारूती’ और दूसरी ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’। इसके अलावा राम एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ भी एक्टिंग कर चुके हैं। फिल्म ‘कुछ-कुछ लोचा है’ में राम ने सनी के साथ काम किया।

राम हेवी वेट के हैं वहीं उन्होंने इसे कभी अपने काम के बीच में नहीं आने दिया। बल्कि उन्होंने हमेशा अपने वेट का एडवांटेज उठा कर अपने कैरेक्टर को और भी रियल बनाया। राम की शादी टीवी स्टार गौतमी से हुई। गौतमी और राम दोनों सीरियल ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर मिले। इस दौरान दोनों ने कभी सोचा भी न था कि दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ेंगे और एक दिन दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। एक वाइल्ड पार्टी के दौरान राम कपूर ने गौतमी को प्रपोज किया था।

वहीं गौतमी ने भी राम को ‘हां’ कह दिया। बस फिर क्या था दोनों ने साल 2003 के वेलेंनटाइन डे पर ही शादी कर ली। राम की एक सिग्रेट पीने की आदत थी। वह एक दिन में 40 से 50 सिग्रेट पी जाते थे। वहीं उनकी बेटी ने उनकी ये आदत छुड़वाई। उनकी बेटी से सिर्फ एक बार ही उन्हें सिग्रेट पीने से मना किया था उसके बाद राम कपूर ने सिग्रेट को हाथ कभी नहीं लगाया। राम के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें बाइक्स का बहुत शौक है। बाइक उनका पैशन है, उनके पास ‘हार्ले डेविडसन’ है जिससे वह बहुत प्यार करते हैं। वहीं राम अपनी इस प्यारी बाइक से सेट में आना भी खूब पसंद करते हैं।

SI News Today

Leave a Reply