Wednesday, October 23, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

यहाँ MI MIX 2S और Redmi 5A जीतने का मौका, जानिए कैसे?

SI News Today

Xiaomi India ने 2018 के Mi Fan Festival का ऐलान कर दिया है। यह 5 और 6 अप्रैल को भारत में मनाया जाएगा। इसमें कई तरह के डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स दिए जाएंगे। इस दौरान Redmi Note 5 Pro खरीदने पर Mi इयरफोन मिलेगा। साथ ही शियोमी ने musical.ly के साथ हाथ मिलाया है। इसके तहत 31 मार्च से 6 अप्रैल के बीच Mi MIX 2S जीतने का भी मौका मिल रहा है। किस प्रॉडक्ट पर कितना डिस्काउंट दिया जाएगा, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है। कंपनी सोमवार से बुधवार तक सोशल कैंपेन करेगी, जिसके बाद डिस्काउंट से पर्दा उठाया जाएगा। साथ ही इसमें हिस्सा लेने वालों को Mi बैंड भी दिए जाएंगे।

कंपनी ने 40 लाख रुपए के डिस्काउंट भी यूजर्स के लिए तैयार रखे हैं। इन कूपन को पाने के लिए टीम बनाकर अन्य लोगों को भी इनवाइट करना होगा। टीम में दो लोगों के होने पर ऑफर के तहत 300 रुपए का कूपन दिया जाएगा। कूपन 4 अप्रैल को दोपहर 12 बजे जारी किए जाएंगे। साथ ही कहा जा रहा है कि शियोमी गुपचुप क्रेजी कॉम्बोस ऑफर के तहत प्रॉडक्ट भी ऑफर करेगी। यह ऑफर 5 व 6 अप्रैल को खोले जाएंगे। इसके लिए शयोमी ने खरीदारों को पहले बताए गए दोनों दिनों में 12:55 पर साइन इन करने के लिए कहा है। कंपनी कलर अवर प्लानेट नाम से एक कैंपेन भी लाई है, जो 2 से 6 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसके तहत यूजर्स के पास Redmi 5A जीतने का मौका है।

आपको बता दें कि Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro की सेल 5 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से की जाएगी। यह सेल www.flipkart.com और www.mi.com पर की जाएगी। इसके अलावा Redmi 5 की सेल amazone.com पर दोपहर 12 बजे की जाएगी। वहीं इसकी mi.com पर सेल दोपहर 2 बजे की जाएगी। Redmi Note 5 के 3GB रैम वाले वेरिएंट में 32GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसकी कीमत 9,999 रुपए है। वहीं 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। Redmi Note 5 Pro के 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

SI News Today

Leave a Reply