featuredदुनियादेश

ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पूछा गया क्या है साइज, मॉडल ने दिया ये जवाब…

जब भी ब्यूटी क्वीन्स की बात होती है तो हमारे जहन में सुष्मिता सेन, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा का नाम जहन में आता है, जो ब्यूटी क्वीन्स का ताज पहन चुकी हैं। लेकिन इस बार दक्षिण अमेरिका में हुए ब्यूटी कॉन्टेस्ट में कुछ ऐसा हुआ कि शायद अब हर बार इसे के बारे में चर्चा होगी। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट को लोग कई सालों याद रखेंगे। इसकी वजह है कॉन्टेस्ट में मॉडल्स के दिए गए जवाब। मिस पेरू 2018 ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल्स ने अपने फिगर के बारे में पूछे गए सवालों के ऐसे जवाब दिए जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि ये मॉडल्स कुछ ऐसा जवाब देंगी।

आमतौर पर ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाली सभी मॉडल्स से उनके फिगर के बारे में सवाल पूछे जाते हैं। लेकिन 29 अक्टूबर को दक्षिण अमेरिका में हुए मिस पेरू 2018 ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जब ये सवाल किया गया तो मॉडल्स ने अपने जवाबों से सभी को चौंका दिया। जब मॉडल्स से उनके बस्ट और हिप का साइज पूछा गया तो मॉडल्स ने देश में महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों के पूरे आकड़े लोगों के सामने रख दिए।

जब मॉडल कैमिला केनिकोबा से उनका फिगर साइज पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि मेरा साइज, पिछले नौ सालों में महिला की हत्याओं के 2,202 मामले। कैरन क्यूटो(मॉडल) ने कहा कि मेरा साइज, 156 साल और 82 महिलाएं। मिस कैलाओ ने कहा मेरा साइज, साल 2014 तक 3,114 महिलाएं तस्करी की शिकार।

सभी फाइनलिस्ट ने फिगर के साइज का कोई जवाब न देते हुए दर्शकों के सामने महिलाओं के यौन उतपीड़न, छेड़छाड़, शारीरिक शोषण और मर्डर जैसे अपराधों के बारे में खुल कर बोला। यहां तक कि एक कंटेस्टेंट ने ये भी कह दिया कि लड़कियों से दुरव्यवहार करने वाले 81 प्रतिशत लोग परिवार के सदस्य ही होते हैं।

मॉडल्स के इन बेबाक जवाबों को सुनने की शायद ही किसी ने कल्पना भी की होगी। मिस पेरू 2018 ब्यूटी कॉन्टेस्ट की ऑर्गनाइजर जैसिका न्यूटन ने कहा कि इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल्स का सबके सामने सही आंकड़े पेश करना बेहद खतरनाक हालात को दर्शा रहा है।

वही 1987 में मिस पेरू रहीं न्यूटन ने कहा कि ये दुर्भाग्य है कि ऐसी भी बहुत सी महिलाएं हैं जिनके बारे में हमें पता ही नहीं है। बता दें कि पेरू दक्षिण अमेरिका में महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स में दिए आंकड़ों के मुताबिक साल 2016 में ही पेरू की तकरीबन 6,000 महिलाएं घरेलू हिंसा और यौन हिंसा का शिकार हुई हैं।

Leave a Reply

Exit mobile version