Tuesday, May 21, 2024
featuredलखनऊ

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की तबीयत बिगड़ी

SI News Today

लखनऊ.केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद पीलीभीत के ड‍िस्ट्रिक्ट हॉस्प‍िटल में इमरजेंसी वॉर्ड में एडम‍िट क‍िया गया है। इसकी जानकारी म‍िलते ही कई हॉस्प‍िटल्स के डॉक्टर यहां पहुंचे हैं। बताया जा रहा है क‍ि हॉर्ट स्पेशल‍िस्ट मेनका गांधी का इलाज कर रहे हैं। सांस की समस्या होने से क‍िया इनकार…
– हालांक‍ि, ऑफिश‍ियल्स ने मेनका गांधी को सांस की समस्या होने से इनकार क‍िया है। उनका कहना है क‍ि उन्हें गाल ब्लेडर में स्टोन की प्रॉब्लम है। हवाई मार्ग से उन्हें द‍िल्ली ले जाया जा सकता है।
तबीयत ब‍िगड़ने से पहले स्पेशल वैक्सीन कैम्पेन का क‍िया इनॉगरेशन
– पीलीभीत आने के बाद मेनका गांधी ने गांधी सभागार में अफसरों के साथ मीट‍िंग की और विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद वह इंसेफ्लाइट‍िस वैक्सीन कैम्पेन का इनॉगरेशन करने पहुंची। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।
– हॉस्प‍िटल में एडम‍िट होने से कुछ म‍िनट पहले ही उन्होंने इंसेफ्लाइट‍िस के खिलाफ स्पेशल कैम्पेन को लेकर ट्वीट क‍िया था। बता दें, पीलीभीत से सांसद मेनका गांधी के पास वुमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट का ड‍िपार्टमेंट है।

SI News Today

Leave a Reply