Saturday, May 18, 2024
featured

इन फिल्मों को कर बॉलीवुड स्टार बन गईं मनीषा कोइराला…

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और मनीषा कोइराला 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। दोनों ने अपने करियर के दौरान कई हिट फिल्में दीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मनीषा को सफल करने में जाने-अनजाने माधुरी का भी रोल रहा है। 90 के दशक में माधुरी दीक्षित की डिमांड दूसरी एक्ट्रेसेस के मुकाबले काफी अधिक थी। हर कोई उनको अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता था। 1942 ए लव स्टोरी फि‍ल्‍म तो आपको याद ही होगी।

इस फिल्म का गाना ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ आज भी काफी पॉपुलर है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म में मनीषा कोइराला की जगह माधुरी दीक्षित को कास्ट करने का प्लान बनाया गया था। इस फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने जब माधुरी को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया तो उनके पास पहले से ही कई फिल्में थी। ऐसे में वो इस फिल्म को नहीं कर सकती थीं।

इसके बाद इस फिल्म को मनीषा कोइराला को दिया गया और यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। 1942 ए लव स्टोरी की तरह ही ‘खामोशी द म्यूजिकल’ में भी मनीषा से पहले माधुरी को काम करने का ऑफर दिया गया था। लेकिन माधुरी ने इस फिल्म को करने से भी इनकार कर दिया।

अगर मनीषा कोइराला के फिल्मी सफर पर नजर डाले तो ये दोनों फिल्में उनके करियर की बेस्ट फिल्मों में शामिल हैं। अगर माधुरी दीक्षित ने इन फिल्मों को करने से इनकार ना किया होता तो शायद मनीषा को वो पहचान ना मिल पाती जो आज है।

SI News Today

Leave a Reply