जरीन खान तो याद होंगी आपको। उनकी क्यूट स्माइल-लुक्स भी देखे होंगे। इन दिनों वह अपनी नई फिल्म की तैयारी में जुटी हैं। अपकमिंग फिल्म को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। रोज रात को सोने से पहले वह एक खास काम करती हैं। जरीन का अगला प्रोजेक्ट डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ है, जो हॉरर फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म का नाम 1921 रखा जाएगा। वह उसी में अपना बेस्ट देने के लिए दिन-रात जुटी हुई हैं।
यह उनकी पहली हॉरर फिल्म है। जरीन की मानें तो, उन्होंने अब तक इस तरह की फिल्म में काम नहीं किया है। यह उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। वह इसमें काम करने और रोल को लेकर खासा उत्साहित हैं।
फिल्म की तैयारी वह अभी से कर रही हैं। हालांकि, इसमें उनके रोल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। जरीन फिल्म के लिए रोज रात को सोने से पहले फिल्म देखती हैं। वह भी हॉरर। वह इस टॉपिक की फिल्में समझने के लिए ऐसा कर रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपकमिंग फिल्म के लिए कुछ दिन वर्कशॉप्स भी लेंगी। यह ब्रिटेन के लंदन में शूट पूरी होनी है। यूनिवर्सिटी टाउन के पास इसका सेट है। फिल्म की कहानी म्यूजिक स्टूडेंट्स के इर्द-गिर्द कहानी होगी। यह अगले साल मई में रिलीज हो सकती है।