Wednesday, July 24, 2024
featured

बॉलीवुड की बिंदास गर्ल प्रियंका चोपड़ा बनी ‘जलपरी’, देखिए…

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस भले ही लंबे वक्त से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हों लेकिन बेवॉच गर्ल इस बात का विशेष ध्यान रखती हैं कि भारत में मौजूद अपने फैन्स से टच में बनी रहें। तभी तो वह अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट से बीच-बीच में अपनी और अपने काम की तस्वीरें व वीडियो अपलोड करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड की हैं। इन तस्वीरों में वह स्विमिंग पूल में रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। पूल के नीले पानी में प्रियंका बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उनके साथ उनकी दोस्त यैस्मीन अल मसरी और मुबीना भी हैं। प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों के अलावा उनके कुछ वीडियो भी उनकी दोस्तों ने शेयर की हैं।

हम यहां पर प्रियंका की वो तस्वीरें और वीडियो आपके लिए शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका किसी जलपरी जैसी खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका की ये तस्वीरें उन्होंने कैलिफोर्निया, लॉस एंजेलिस से अपलोड की हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका हाल ही में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में नजर आई थीं और इसके अलावा वह अब तक अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको के 2 सीजन शूट कर चुकी हैं। इस दिनों वह इसी टीवी शो की तीसरी सीरीज की शूटिंग में बिजी हैं। इस शो में प्रियंका एक सीक्रेट एजेंट की भूमिका निभाती हैं जिसका नाम एलेन पेरिश है। मालूम हो कि यस्मीन अल मसरी और मुबिना भी प्रियंका के साथ इस शो में काम कर चुकी हैं।

प्रियंका ने आखिरी बॉलीवुड फिल्म प्रकाश झा की गंगाजल की थी इसके बाद से वह किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। देखना यह होगा कि वह अगली बॉलीवुड फिल्म कौन सी करती हैं। उनके फैन्स पिछले काफी वक्त से उनकी अगली बॉलीवुड फिल्म का इंतजार कर रहे हैं लेकिन प्रियंका को हॉलीवुड में ही बिजी हैं।

SI News Today

Leave a Reply