Friday, July 26, 2024
featured

लंदन खूब मस्‍ती कर रहे हैं जहीर खान और सागरिका घाटगे

SI News Today

बॉलीवुड फिल्म चक दे इंडिया में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका दिल जीतने वाली अभिनेत्री सागरिका घाटगे इन दिनों अपने मंगेतर और पूर्व क्रिकेटर ज़हीर खान के साथ लंदन में छुट्टियां बित रही हैं। मंगलवार की शाम सागरिका और ज़हीर ने टेबल टेनिस स्टार और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ बिताई। जबसे सागरिका और ज़हीर की सगाई हुई तबसे सागरिका सोशल मीडिया पर अपनी खूब फोटो शेयर कर रही है। शोएब और सानिया से हुई मुलाकात की एक तस्वीर सागरिका ने अपने इंस्ताग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में सागरिका, ज़ाहिर, सानिया और शोएब के अलावा क्रिकेटर आशीष नेहरा, अज़र महमूद और अभिनेता हरमन बवेजा भी दिखाई दे रहे है।

लंदन से पहले सागरिका और ज़हीर को अमेरिका के न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिताते हुए देखा गया था। सागरिका ने इन छुट्टियों की एक फोटो अपने इंस्ताग्राम पर शेयर की थी जिसमें वे दोनों न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में बैठे दिखाई दे रहे थे। इस फोटो के साथ कैप्शन में सागरिका ने लिखा पार्क में समय बिताते हुए। आपको बता दें कि ज़हीर और सागरिका काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों स्टार ने अपने इस रिश्ते को नाम देना चाहा जिसके बाद पिछले महीने दोनों ने सगाई कर ली। इस सगाई में जहां एक तरफ क्रिकेटर जगत के बड़े-बड़े लोगों ने हिस्सा लिया तो वहीं बॉलीवुड के नामी-गिरामी हस्तियां भी इस सगाई में शामिल हुईं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल के आखिर तक ज़हीर और सागरिका शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

गौरतलब है कि सागरिका एक राजसी परिवार से हैं। उनके पिता कागल राजघराने से हैं। सीता राजे घाटगे उनकी दादी मां थीं, जो कि इंदौर के महाराज तुकोजीरावो होल्कर तृतीय की बेटी थीं। पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी ने सागरिका घाटगे और जहीर खान की मुलाकात कराई थी। इसके बाद इस कपल के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं।

SI News Today

Leave a Reply