Friday, July 26, 2024
featured

लड़की ने अर्जुन कपूर को कहा- रेपिस्ट और अपराधी, जानिए…

SI News Today

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर हाल ही में उस वक्त गुस्से से भर गए जब एक यूजर ने उन पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। अर्जुन ने इस कमेंट का जवाब भी दिया, लेकिन अपने अंदाज में। तो इससे पहले कि आगे बढ़ें, आइए जान लेते हैं कि मामला क्या था। असल में टीवी एक्टर्स या राजनेताओं पर ट्वीटर यूजर्स द्वारा भद्दे ट्वीट किए जाना और उन्हें ट्रोल करना कोई नई बात नहीं है लेकिन इस बार इसका निशाना बने फिल्म मुबारकां के एक्टर अर्जुन कपूर।

इशिका राय नाम की एक यूजर ने अर्जुन कपूर को टैग करते हुए ट्वीटर पर लिखा- गंदे दिखते हो और तुमसे किसी अपराधी, किसी रेपिस्ट जैसी तरंगे निकलती हैं। इसे जितना जल्दी हो सके बॉलीवुड से निकाल दिया जाना चाहिए और नए टैलेंट का स्वागत किया जाना चाहिए। इस ट्वीट के बाद अर्जुन अजीब हालत में आ गए और उन्हें समझ नहीं आया कि किस तरह रिएक्ट करें। लेकिन क्योंकि कमेंट एक लड़की के ट्विटर हैंडल से था तो अर्जुन ने धैर्यपूर्वक इस कमेंट का जवाब दिया।

उन्होंने लिखा- ट्रोलिंग के बारे में मैं हमेशा बहुत कम दिलचस्पी लेता हूं… एक महिला, एक लड़की बेशर्मों की तरह और बड़े सहज भाव से रेपिस्ट शब्द का इस्तेमाल कर रही है यह ट्रोल नहीं है यह बहुत दुखद है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन आखिरी बार फिल्म मुबारकां में डबल रोल करते नजर आए थे। उनके साथ उनके चाचा अनिल कपूर भी थे जिन्होंने फिल्म में भी उनके चाचा का किरदार ही निभाया था।

SI News Today

Leave a Reply