Thursday, May 16, 2024
featured

धोनी की बेटी के साथ चाचू विराट की मस्ती, देखिए…

SI News Today

भारतीय कप्तान विराट कोहली के बारे में कहा जाता है कि उन्हें बच्चों से काफी लगाव है। हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिले। विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने रांची पहुंचे हुए हैं। इस दौरान वो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर भी पहुंच गए। वहां धोनी की नन्ही सी परी जीवा को देखकर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने जीवा के साथ खूब मस्ती की। विराट ने इंस्टाग्राम पर उस खूबसूरत पल का वीडियो भी शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा- ‘जीवा से फिर मिला। इस मासूम के साथ कितने सुकूनभरे पल रहे।’

जीवा के साथ लॉन में बैठे विराट जीवा से पूछते हैं कौन किया..? इस पर जीवा बार-बार पूछती है – कौन किया.. कौन किया..? विराट बोलते हैं जीवा ने किया। जीवा कहती है बिल्ली ने किया और वह म्याऊं-म्याऊं करने लगती है। आखिर में विराट भी म्याऊं -म्याऊं की आवाज से उसे डराने लगते हैं।

यह वीडियो महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्म हाउस की है जहां भारतीय टीम डिनर के लिए पहुंची थी। धोनी का रांची में नया फार्म हाउस बनकर तैयार हो गया है। हाल ही में धोनी के नए फॉर्म हाउस में ग्रांड पार्टी हुई थी। धोनी ने टीम इंडिया के अपने साथियों को अपने नए घर में शुक्रवार रात डिनर पर बुलाया था। सात एकड़ के क्षेत्र में फैले फॉर्म हाउस में धोनी ने अपने साथियों के लिए खुले में एक शानदार शामियाने में डिनर की व्यवस्‍था की थी। जब तक टीम इंडिया धोनी के घर पर रही तब तक पुलिस ने आसपास सुरक्षा व्यवस्‍था कड़ी कर रखी थी।

SI News Today

Leave a Reply