Tuesday, April 30, 2024
featured

‘नागिन’ एक्ट्रेस मौनी रॉय बिकिनी अवतार?

SI News Today

सीरियल नागिन और नागिन 2 से फेमस हुई एक्ट्रेस मौनी रॉय की जिंदगी में उनका पहला टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ था। इसमें मौनी बहुत ही सीधी-साधी घरेलू लड़की बन कर दर्शकों के सामने आई थीं। वहीं धीरे-धीरे मौनी ने अवतार लेना शुरू किया और आज मौनी टीवी सीरियल नागिन के जरिए काफी फेमस हो चुकी हैं। इसके चलते अब उनका स्टाइल स्टेटमेंट भी बदल गया है।

हाल ही में मौनी बिकनी पहने हुए भी नजर आईं। छुट्टियों में मौज मनाने के साथ मौनी बीच पर आराम फरमाती हुई और पोज देती हुई भी दिखीं। आप भी देखें मौनी का ये बिकनी वाला अवतार।

आज मौनी बहुत स्टाइलिश दिखाई देती हैं। वह जो फैशन करती हैं वही ट्रेंड करने लग जाता है। लोग उन्हें उनके स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी पसंद करते हैं। वहीं आज मौनी एक दम फिट हैं। मौनी का स्टाइल और लुक एक दशक में काफी बदल चुका है। हाल ही में खबरें आई थीं कि मौनी ने अपनी नाक और होंठों की सर्जरी भी करवाई है।

मौनी रॉय पूरी तरह एक ‘फूड लवर’ हैं। उन्हें चाइनीज खाना बेहद पसंद है। हां इस दौरान बाहर के खाने की बजाए वह घर का बना खाना खाना ही प्रेफर करती हैं। बाहर के खाने को लेकर वह सहज महसूस नहीं करतीं इसलिए वह घर पर ही नई-नई डिश ट्राई करती हैं। मौनी को नॉनवेज खाने की बजाए वेज खाना खाना पसंद है।

वहीं मौनी रॉय अब बॉलीवुड में भी अपना पहला कदम रखने जा रही हैं। मौनी अक्षय कुमार के साथ गोल्ड फिल्म के जरिए अपनी फिल्मी पारी की तैयारी करने जा रही हैं। खबर यह भी है कि इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। एक्टर के एक फैन क्लब ने सेट से कुछ तस्वीरें ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज में रुस्तम स्टार धोती कुर्ता पहने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं मौनी साड़ी पहने और जूड़े वाले लुक में दिख रही हैं। इन फोटोज को देखकर लगता है कि फिल्म का बैकग्राउंड बंगाली है। अक्की के साथ डेब्यू करना किसी एक्ट्रेस के लिए सपने के सच होने से कम नहीं है। पहले ऐसी खबरें आईं थी कि मौनी सलमान खान के जीजा आयुश शर्मा के साथ बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। लेकिन यह खबर झूठी निकली और उन्हें गोल्ड मिल गई।

SI News Today

Leave a Reply