Tuesday, April 30, 2024
featured

रणवीर सिंह ने शेयर की मुंडन से पहले और बाद की तस्वीर

SI News Today

बहुत से फैंस को रणवीर सिंह का दाढ़ी मूंछ वाला अवतार काफी पसंद आया था। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए इस लुक को अपनाया हुआ था। एक्टर अपने लुक के साथ समय समय पर एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। एक्टर को अपनी दाढ़ी कटवाते हुए काफी दुख हो रहा था। उन्होंने इसकी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा- आई मिस यू (बियर्ड)। इसके बाद जब रणवीर इंस्टाग्राम पर लाइव आए तो उन्होंने अपने नए लुक को दिखाया। लाइव वीडियो के दौरान एक्टर ने बताया कि दाढ़ी कटने के बाद दीपिका पादुकोण काफी खुश होंगी। इसकी वजह बाजीराव मस्तानी के बाद भी जब मेरी मूंछे चली गई थी तो वो काफी खुश हुई थीं।

मूंछे और दाढ़ी कटवाने के बाद रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कोलाज पोस्ट किया। जिसमें उनके पहले की और अब की तस्वीर देखा जा सकती है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया- मुंडन से पहले- मुंडन के बाद। पहली तस्वीर में वो अपनी दाढ़ी और मूंछों की वजह से काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं मुंडन के बाद वो दुखी दिख रहे हैं। एक्टर अपनी हर फिल्म में अपने लुक को बदल लेते हैं और अब वो पद्मावती के लिए युवा अलाउद्दीन खिलजी की शूटिंग करेंगे। अपने किरदार के बड़ी उम्र वाले हिस्से की शूटिंग वो पूरी कर चुके हैं।

6 जुलाई को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर फ्रांस के ग्रेविन म्यूजियम में उनका मोम का पुतला लगाया गया। हालांकि जैसे ही उनके मोम के पुतले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, लोगों का इस पर निगेटिव रिएक्शन भी आना शुरू हो गया। ज्यादातर लोगों को रणवीर के चेहरे और शरीर के आकार की हूबहू नकल करके बनाया गया यह पुतला पसंद नहीं आया।

स्टैच्यू के बारे में कई लोगों ने कहा कि यह रणवीर की तरह बिलकुल नहीं लग रहा है। वहीं कुछ फैन्स ने इसे कोरियोग्राफर श्यामक डावर का स्टैच्यू बता डाला। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तो इतना तक लिख दिया कि इस पुतले की शक्ल अक्षय कुमार से मिलती जुलती है। बता दें कि शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद रणवीर सिंह तीसरे भारतीय बॉलीवुड एक्टर हैं, जिनका मोम का पुतला फ्रांस के ग्रेविन म्यूजियम में लगाया गया है।

SI News Today

Leave a Reply