Friday, May 17, 2024
featured

‘लिप्सटिक अंडर माय बुर्का’ स्टार ने पहनी बिकनी तो लोग बोले ऐसा….

SI News Today

बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन ट्विटर पर किसी न किसी चीज को लेकर ट्रोल होते रहते हैं। वहीं सोशल मीडिया में बिकनी को लेकर ज्यादातर हो-हल्ला होता है। एक्ट्रेसेस को इस दौरान पॉजीटिव कॉमेंट्स के साथ नेगेटिव कॉमेंट्स का भी सामना करना पड़ता है। अब तक बिकनी को लेकर परिणीति चोपड़ा, तापसी पन्नू, कृति सनन को सोशल मीडिया में निशाना बनाया गया। अब इस बार ‘लिप्सटिक अंडर माय बुर्का’ की एक्ट्रेस अहाना कुमरा को बिकनी पहनी हुई तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर खूब सुनाया जा रहा है।

इन दिनों एक्ट्रेस अहाना ऑस्ट्रेलिया में अपनी छुट्टियां बिता रही हैं। वहीं उन्होंने बीच में ब्लू कलर की बिकनी पहनी और ये तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दीं। वहीं यह तस्वीरें पोस्ट करते के साथ ही आहना के कॉमेंट बॉक्स पर कॉमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। इस दौरान कई लोगों ने उन्हें बिकनी पहनने पर खूब क्रिटिसाइज किया। तस्वीरों में अहाना ब्लू बिकनी पहने हुए अपने में मगन नजर आ रही हैं।

पिछले दिनों ‘जुड़वा 2′ स्टार तापसी पन्नू ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तस्वीरों में तापसी बिकनी पहने हुए नजर आ रही हैं। अपनी बिकनी वाली तस्वीरें डालने पर तापसी ट्वीटर पर ट्रोल हो गई थीं। वहीं एक्ट्रेस ने भी ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया था। वहीं अब तापसी का बिकनी पहनने को लेकर एक और बयान सामने आया है। तापसी ने कहा है कि वह समझ नहीं पा रहीं कि टू पीस पहनना इंडिया के कल्चर के खिलाफ कैसे है? आईएनएस के अनुसार तापसी का कहना है,’मैं इंडियन हूं और इंडियन होने में शाय फील नहीं करती। मैं यहां के ट्रेडिशन और कपड़ों को पूरी तरह से फॉलो करती हूं। पुराने वक्त में एक्ट्रेस छोटे ब्लाउज पहना करती थीं। बिकनी ब्लाउड भी पहना करती थीं वह वर्शिप था। ले किन अचानक अब यह खराब हो गया। कल्चर के खिलाफ हो गया।’

‘इंडिया में औरतें अक्सर कहते हुए पाई जाती हैं, लोग क्या कहेंगे?, क्या सही है क्या नहीं वह बताएंगे क्या करना है। जब से हम पैदा होते हैं तब से हमें बताया जाता है कि हमें क्या करना है और क्या नहीं। बल्कि यह तक नहीं जानने की कोशिश की जाती कि हम क्या चाहते हैं। अब लोग इस बदलाव को पचा नहीं पा रहे हैं कि अचानक औरतें अब अपने फैसले खुद कैसे लेने लगी हैं। ‘तापसी ने बिकनी पहनने के लिए अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की है। तापसी कहती हैं, ‘मैं हमेशा से मानती हूं कि अगर आपको लगता है कि आप पर बिकनी अच्छी लगेगी और आपके पास ऐसी बॉडी है। वहीं आपके पास कॉन्फिडेंस भी है तो जरूर पहनिए। इसमें कुछ गलत नहीं है।’

SI News Today

Leave a Reply