मिस्टर हेलीकॉप्टर मतलब महेंद्र सिंह धोनी। इंडियन टीम के पूर्व कैप्टन को यह नाम युवराज सिंह ने उनके बर्थडे पर दिया है। आज (7 जुलाई) महेंद्र सिंह धोनी का बर्थडे है। अब वह 36 साल के हो गए हैं। 23 साल की उम्र में ही धोनी इंडियन टीम में आ गए थे। टीम में दिग्गजों की मौजूदगी के बावजूद धोनी को कैप्टन बनाया गया। धोनी की कप्तानी के दौरान टीम इंडिया ने वर्ल्ड टी20, वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी, नंबर वन टेस्ट टीम जैसे खिताब हासिल किए। इसके अलावा उनकी विकेटकीपरिंग में लगातार सुधार हो रहा है। हम धोनी को एक क्रिकेटर, एक पति और एक पिता के रूप में जानते हैं। आज हम आपको धोनी के 36 वें जन्मदिन के मौके पर उनके बारे में कुछ फेक्ट्स बताने जा रहे हैं।
1- धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची में हुआ था। इनका परिवार उत्तराखंड से झारखंड सिफ्ट हुआ था।
2- धोनी का पैतृक गांव लवाली उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लामगारहा ब्लॉक में है।
3- धोनी रांची के डीएवी जवाहर विद्या मंदिर में पढे थे और बहुत ही कम उम्र में स्पोर्ट्स में आ गए थे।
4- क्रिकेट में फुल टाइम से पहले धोनी की दिलचस्पी फुटबॉल व बैडमिंटन में थी। वह क्रिकेट और फुटबॉल में जिला ओर क्लब लेवल तक खेल चुके हैं।
5- धोनी एक अच्छे गोलकीपर थे। उनकी इस प्रतिभा को स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर केशव रंजन बनर्जी ने पहचान लिया। उन्होंने धोनी को क्रिकट और विकेटकीपिंग में अपना हाथ आजमाने की सलाह दी।
6- 2001 से 2003 तक धोनी ने साउथ ईस्टर्न रेलवे में खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर टीटीई की नौकरी भी की।
7-2003-04 के देवधर ट्रॉफी में धोनी ने ऐसा धमाल मचाया था कि वो छा गए। उन्होंने 4 मैचों में 244 रन बनाकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।
8- शीश महल टूर्नामेंट में सेंट्रल कोयला फील्ड्स लिमिटेड के लिए खेलते समय धोनी को अपने कोच देवल सहाय से हर छक्के के लिए 50 रुपये मिलते थे।
9- 2003-04 के घरेलू वनडे टूर्नामेंट में धोनी ने इतना धमाल मचाया कि उन्हें सीधे इंडिया-ए टीम में चुन लिया गया। वो उस टीम के साथ जिंबाब्वे और केन्या के दौरे पर गए।
10- धोनी ने 1999-2000 सीजन में असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए अपना पहला प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी पहली पारी में 68 रन बनाये।