Friday, March 29, 2024
featured

टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा पर बनेगी बायोपिक, इस प्रोड्यूसर ने खरीदे राइट्स…

SI News Today

Tennis sensation Sania Mirza will make biopic, this producer bought rights …

आजकल बॉलिवुड में खिलाड़ियों पर बायॉपिक बनाने का चलन चल राजा है। पहले महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बायॉपिक बनाई गई उसके बाद हाल में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह के ऊपर बायॉपिक ‘सूरमा’ बनाई गई। इसके अलावा श्रद्धा कपूर बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल के रोल में जबकि हर्षवर्धन कपूर पूर्व प्रफेशनल शूटर अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाते नजर आएंगे।

एक खबर के अनुसार फिल्म प्रड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पर बायॉपिक बनाने के लिए राइट्स खरीदे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ‘कई लोग सानिया मिर्जा की जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहते हैं। लेकिन फाइनली इस फिल्म के राइट्स रॉनी को मिल गए हैं। इस फिल्म में सानिया की प्रफेशनल और पर्सनल लाइफ को दिखाया जाएगा। जल्द ही इस फिल्म के लिए डायरेक्टर का चयन कर लिया जाएगा और उसके बाद इसके लिए कास्टिंग शुरू की जाएगी।

आपको बता दें कि घुटने में चोट के कारण सानिया अक्टूबर 2017 से टेनिस से दूर चल रही हैं। सानिया ने अपने 15 वर्ष के लंबे करियर में छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। 2010 में सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थीं।

SI News Today

Leave a Reply