Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेशदेशराज्य

चाइनीज मोबाइल कंपनी के कूड़ेदान में मिला तिरंगा, मचा कोहराम

SI News Today

नोएडा के सेक्टर 63 में स्थित एक मोबाइल कंपनी के ऑफिस में तिरंगे के अपमान की बात सामने आई है जिसके बाद यहां खूब हंगामा हुआ।

बता दें कि सेक्टर 63 A 154 में स्थित ओपो मोबाइल कंपनी के दफ्तर में लगे तिरंगे को एक चाइनीज कर्मचारी ने फाड़कर कूड़ेदान में फेंक दिया।

जैसे ही कंपनी के भारतीय कर्मचारियों को यह बात चली वह भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरु कर दिया। उनका हंगामा देररात से जारी है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले चाइनीज कर्मचारी फरार हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना फेज-3 की पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को काबू किया। पुलिस अब भी मौके पर मौजूद है।

SI News Today

Leave a Reply