Monday, May 13, 2024
featuredदेश

सेना ने बर्फीले तूफान में फंसे 127 पर्यटकों को बचाया:अरुणाचल

SI News Today

भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सेला दर्रे के पास फंसे 127 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

रक्षा प्रवक्ता (कोलकाता) विंग कमांडर एसएस बिरडी ने बताया, ब्लेजिंग सोर्ड डिवीजन के जवानों ने तवांग जिले के नजदीक फंसे 127 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि बचाव अभियान शनिवार की रात शुरू किया गया, जो रविवार की सुबह तक चला। बचाए गए पर्यटकों में जापान, न्यूजीलैंड और बुल्गारिया के पांच विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

बिर्डी ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले में अहिरगढ़, सेला और नौरानांग के बीच शनिवार को अपराह्न 2.45 बजे के करीब आए भीषण बर्फीले तूफान के कारण पर्यटक तेजपुर-तवांग मार्ग पर फंस गए थे। खाई में गिर गए बुल्गारिया के एक नागरिक का शव मध्यरात्रि के करीब निकाला गया।

सुरक्षित बचा लिए गए पर्यटकों को सैन्य शिविर पहुंचाया गया और प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई। बिरडी ने बताया कि बचाए गए पर्यटकों में अधिकतर अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना भी हो चुके हैं।

SI News Today

Leave a Reply