featuredदेश

13 साल की बच्ची के साथ 7 लोगो ने किया गैंगरेप: झारखंड

7 people have committed gangrape with 13-year-old girl: Jharkhand

      

झारखंड: झारखंड से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। बकरी चराने गयी नाबालिग लड़की से परमपंचो गांव के सात लोगो ने गैंगरेप किया। इन सात लोगो में दो नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया है। इसमें पांच आरोपियों में करलाजोड़ी गांव के उदय सिंह कुंटिया, बाबूलाल सिंह कुंटिया, कछवा सिंह कुंटिया, चाड़ा गोप और बहादुर गोप शामिल हैं। दोनों नाबालिगों को छोड़कर अन्य आरोपियों की उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष के बीच है। सभी आरोपी एक ही गांव के हैं, जबकि पीड़िता दूसरे गांव की है। पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

दर्ज मामले में बताया गया है कि 26 जुलाई को सुबह 9 बजे पीड़िता बकरी चराने के लिए घर से निकली थी। बकरियों को चराते हुए दिन के लगभग 12 बजे परमपंचो अस्पताल के पीछे पहुंची। वहां पर पहले से परमपंचो गांव के लोग बकरी चरा रहे थे। पीड़िता को अकेला देख कर दौड़ाने लगे। दौड़ा कर उसे पकड लिया और जंगल की ओर ले जा कर बारी-बारी से शाम के चार बजे तक दुष्कर्म करते रहे। इसके बाद सभी ने घटना की जानकारी किसी को नहीं देने तथा ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी देकर लड़की को छोड़ दिया। पीड़िता शाम के पांच बजे घर वापस आयी और डर से किसी को कुछ नहीं बताया।

31 जुलाई को पीड़िता की मां मंगलाहाट गयी थी। वहां पर एक हड़िया गोदाम में एक नाबालिग आरोपी की मां पीड़िता का नाम लेकर किसी महिला से बात कर रही थी। वह कह रही थी कि परमपंचो के सात लोगों ने उस लड़की के साथ दुष्कर्म किया है, पर उसके बेटे का ही नाम आ रहा है। यह बात सुन कर पीड़िता की मां ने अपने घर जा कर पीड़िता से पूछताछ की। इसके बाद दो अगस्त को थाने में शिकायत की गयी। पुलिस ने छानबीन में मामले को सही पाया। इसके बाद गुरुवार की देर रात मुफ़्फसिल थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले के दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ कर शुक्रवार को रिमांड होम भेज दिया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। मुफस्सिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Exit mobile version