Wednesday, July 24, 2024
featuredबिहार

कांग्रेस अध्यक्ष के पद से बर्खास्त किए गए अशोक चौधरी…

SI News Today

बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अशोक चौधरी को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया है। अशोक चौधरी को तत्काल प्रभाव के साथ प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया है। उन पर पार्टी में फूट डालने के आरोप लग रहे थे, जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने मंगलवार को ये फैसला लिया।

हाल ही में अशोक चौधरी ने कांग्रेस आलाकमान से इस संबंध में जल्द कोई फैसला लेने की मांग की थी। चौधरी ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय कांग्रेस के कुछ नेताओं की वजह से बिहार कांग्रेस में अस्थिरता की स्थिति है और कुछ नेता उन्हें जबरन पद से हटाने की साजिश रच रहे हैं। आपको बता दें कि पार्टी का एक धड़ा अशोक चौधरी के विरोध में खड़ा था। उसके अनुसार अशोक चौधरी भाजपा के साथ सरकार बनाने वाले सीएम नीतीश कुमार के साथ मिले हुए थे।

SI News Today

Leave a Reply