Tuesday, April 30, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

84 सीनियर IAS अफसरों का किया तबादला, 62 जिलों के डीएम भी बदले ,योगी आदित्य नाथ सरकार ने

SI News Today

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 84 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 62 जिलों के डीएम के अलावा कई विभागों के सचिव रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। शुभ्रांत कुमार शुक्ला को मुख्य मंत्री कार्यालय में विशेष सचिव बनाया गया है। राजेश कुमार पांडेय को सचिव एवं अपर आवास आयुक्त बनाया गया है जबकि बृजराज सिंह यादव को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बनाया गया है। योगी सरकार ने रणविजय सिंह को महिला कल्याण का विशेष सचिव बनाया है। राम विशाल मिश्रा को माध्यमिक शिक्षा का सचिव बनाया गया है।

योगी सरकार ने पहली बार जिलाधिकारियों के इतने बड़े पैमाने पर तबादला किया है। कर्ण सिंह चौहान को झांसी का डीएम बनाया गया है जबकि सेल्वा कुमारी इटावा की जिलाधिकारी बनाई गई हैं। मदन पाल को फतेहपुर का नया डीएम बनाया गया है जबकि यशवंत राव को मैनपुरी का डीएम बनाया गया है। अरविंद मलप्पा बंगारी को मथुरा की कमान सौंपी गई है जबकि जगदीश प्रसाद को कन्नौज का जिलाधिकारी बनाया गया है।

SI News Today

Leave a Reply