Wednesday, July 24, 2024
गोण्डा

गोंडा में राजनीतिक उथल पुथल।।

SI News Today

समाजवादी सरकार में पूर्व कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह के परिजनों ने आज अपने अपने ब्लाकों के प्रमुख पदो से आश्चर्यजनक तरीके से इस्तीफे दे दिये हैं। सूबे में भाजपा सरकार बनाने के बाद सपाई प्रमुखों के यह पहले इस्तीफे है। इसकी पुष्टि खुद पूर्व मंत्री ने रविवार देर रात मीडिया से की है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अविश्वास प्रस्ताव का षडयंत्र रच रहे थे और कामों में रूकावट डाल रहे थे।
पूर्व मंत्री के सगे भाई नरेंद्र सिंह ने पंडरी कृपाल ब्लाक, उनकी पत्नी व पंडित सिंह की बहू बबिता सिंह ने नवाबगंज और दूसरे भाई महेश सिंह के पुत्र वतन सिंह ने झंझरी ब्लाकों से अपने अपने त्यागपत्र दे दिये हैं। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया है कि कैसरगंज सांसद बृजभषण शरण सिंह और अन्य भाजपा नेताओं के इशारे पर प्रशासन कामों में रूकावट डाल रहा है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है।
बता दें की सूबे में योगी सरकार बनने के बाद से ही सपा के ब्लाक प्रमुखों के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव की मुहिम शुरू हो गई थी। वही सांसद बृजभषण शरण सिंह ने पूर्व मंत्री के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इन इस्तीफों के बाद जिले की सियासत फिर गरमा गई है।

SI News Today
Pushpendra Pratap singh

Leave a Reply