Friday, April 26, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

मैं यूपी का सबसे बड़ा गुंडा! योगी के कैबिनेट मंत्री का बयान…

SI News Today

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्य नाथ सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी चीफ ओमप्रकाश राजभर ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राज्य के शिक्षा विभाग में जो चयन बोर्ड बना है उसमें पार्टी के बड़े नेताओं ने अपने लोगों को रखा है। फेसबुक पर वायरल हो एक वीडियो में नजर आ रहे राजभर ने खुद का प्रदेश का सबसे बड़ा गुंडा करार देते हुए यह भी कहा कि जिस पार्टी की 21 राज्यों के अलावा केंद्र में भी सरकार हो, उस सरकार में वह चार विधायकों के साथ शामिल हैं। राजभर ने कहा कि फिर भी वो अपनी लड़ाई, विचार और सिद्धांत को लेकर पार्टी से लड़ते रहते हैं। सरकार में भी लड़ते रहते हैं।

बता दें कि राजभर ने राज्य में मुख्यमंत्री के चयन पर सवाल उठाया है। शनिवार (7 अप्रैल, 2018) को बलिया जिले में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चुनाव भाजपा गठबंधन के निर्वाचित 325 विधायकों में से होना चाहिए था। मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मिनिस्टर ने आगे कहा कि जमीनी स्तर पर बड़ी संख्या में लोग राशन कार्ड से वंचित हैं। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, लेकिन कुछ अधिकारियों ने सिर्फ कागजों पर दिखाया है सारा काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री भी ऐसी रिपोर्ट पर विश्वास भी कर रहे हैं।

इससे पहले तीखी तेवर दिखाते हुए राजभर ने कहा कि राज्य से जुड़े मुद्दों पर वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से बातचीत करेंगे और गठबंधन में बने रहने पर फैसला लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा अध्यक्ष से 10 अप्रैल को लखनऊ में मुख्यमंत्री की मौजूदगी और फिर भाजपा संगठन के साथ कई चरण में वार्ता होगी। अगर अमित शाह से संतुष्ट नहीं हुए तो गठबंधन को लेकर फैसला लेंगे।

SI News Today

Leave a Reply