Wednesday, July 24, 2024
featuredलखनऊ

राजधानी के पॉश इलाके में एक साइको ने किया जमकर तांडव…

SI News Today

लखनऊ: राजधानी के पॉश इलाके में एक साइको ने पूरी रात जमकर तांडव किया। साइको ने सो रहे दो लोगों पर फावड़े से वार किया। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साइको को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। बता दें, साइको ने वीभत्स तरीके से मर्डर किया है, इस वजह से हम वो तस्वीरें आपसे साझा नहीं कर रहे।ये है मामला…

– ये मामला गोमती नगर के विपुल खंड का है। गुरुवार-शुक्रवार की रात पदम नाम के एक साइको ने सो रहे दो लोगों पर फावड़े से वार कर दिया।

– बताया जा रहा है, यहां एक निर्माणाधीन मकान में दो मजदूर अजय और राजकुमार सो रहे थे। देर रात पदम इस मकान में घुसा और फावड़े से इनपर वार कर दिया। इस हमले में अजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

– इसी मकान में कुछ और मजदूर भी सो रहे थे। चीख-पुकार सुन उनकी नींद टूटी, तो उन्होंने साइको को दौड़ा लिया। इसके बाद साइको पास के ही एक खाली पड़े मकान में दीवार फांद कर चला गया। यहां उसने छत पर अपना डेरा जमा लिया।

पुलिस पर किया हमला
– हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो साइको उनपर गुम्मे (पत्थर-ईंट) से हमला करने लगा।

– साथ ही, वो पुलिस को चिढ़ाने के लिए सीटी बजाने के साथ ही हूटिंग भी कर रहा था।

पुलिस के मनाने पर नीचे उतरा साइको
– इसके बाद पुलिस ने साइको से बात करनी शुरू की। पुलिस ने उससे कहा कि तुम हमें अपनी परेशानी बताओ। हम उसे दूर करेंगे।

– इसपर साइको को पुलिस पर भरोसा हुआ और वो छत से नीचे उतर आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

– फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके इस वारदात को अंजाम देने की कारणों का पता लगा रही है।

नेपाल का रहने वाला है साइको
– इस बारे में सीओ गोमतीनगर दीपक सिंह ने कहा- ”मारने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से ठीक नहीं लग रहा है। उसे काबू में करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिसमें उसे भी कुछ चोटें आई हैं।

पुलिस कस्टडी में उसका इलाज चल रहा है। उसने बताया है कि वह नेपाल का रहने वाला है। मामला दर्ज किया जा रहा है।

अपने ऊपर कंट्रोल नहीं कर पाते रोगी: मानसिक रोग विशेषज्ञ
– केजीएमयू के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. एससी तिवारी ने बताया कि मानसिक रोगी का कंट्रोल अपने ऊपर से हट जाता है। उसके मन में जो बातें चलती रहती हैं वह उसे हिंसक रूप में अंजाम देने की कोशि‍श करता है। उसे यह नहीं पता कि वह क्या कर रहा है और इसका अंजाम क्या होगा।

SI News Today

Leave a Reply