Tuesday, April 30, 2024
featuredलखनऊ

राजधानी में अंतिम दिन 11 प्रत्याशियों ने मेयर पद के ल‍िए क‍िया नॉम‍िनेशन…

SI News Today

लखनऊ: न‍िकाय चुनाव में नाॅम‍िनेशन के अंत‍िम द‍िन राजधानी में मेयर पद के ल‍िए 11 प्रत्याशियों ने अपना नॉम‍िनेशन कराया। बता दें , इस बार 24 लोगों ने मेयर पद के ल‍िए नामांकन क‍िया है। मंगलवार के अंतिम दिन सपा ने अपने घोषित प्रत्याशी मीरा वर्धन, बीजेपी ने संयुक्ता भाटिया और कांग्रेस ने प्रेमा अवस्थी को मैदान में उतारा है।

अंतिम दिन 11 प्रत्याशियों ने किया नॉम‍िनेशन
-निकाय चुनाव के लिए नॉम‍िनेशन के अंतिम दिन मेयर पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा और पूरे दमखम के साथ चुनाव में उतरने का दावा किया।

-लखनऊ नगर निगम के लिए भाजपा की मेयर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया ने भी मंगलवार को अपना नॉम‍िनेशन दाखिल किया।

-बीजेपी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंची संयुक्ता भाटिया ने जीत का भरोसा जताया है। इनके नॉम‍िनेशन के दौरान डि‍प्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, राज्य मंत्री स्वाति सिंह, वरिष्ठ नेता लालजी टंडन समेत कई दिग्गज मौजूद थे।

-संयुक्ता भाटिया ने बताया, वह महिलाओं को पूरा सम्मान दिलाएंगीं और जनता से जुड़े समस्या को दूर करेंगीं।

-वहीं, ड‍िप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा, बीजेपी ने विकास को नई हवा दी है। वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन ने भी बीजेपी के जीत का दावा किया है।

सपा मेयर ने कहा- विकास हमारा मुद्दा
-नॉम‍िनेशन करने पहुंची सपा के मेयर कैंड‍िडेट मीरा वर्धन ने कहा, हमारा मुद्दा विकास है और हम विकास के नाम पर चुनाव लड़ेंगे।

-महिलाओं के सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा, अगर हम चुनाव जीतते हैं तो नगर निगम, जल संस्थान, हर जगह महिलाएं खुलेआम जा सकेंगी।

कांग्रेस प्रत्याशी बोलीं- मह‍िलाओं को द‍िलाएंगे वि‍शेष सम्मान
-कांग्रेस ने नॉम‍िनेशन के आखिरी क्षण में पूर्व प्रत्याशी कुसुम शर्मा की जगह प्रेमा अवस्थी को अपना उम्मीदवार बनाकर नॉम‍िनेशन कराया। इनसे पहले कांग्रेस ने कुसुम शर्मा को कैंड‍िडेट बनाया था।

-नॉम‍िनेशन के अंतिम दिन 3 बजे से एक घंटे पहले प्रेम अवस्थी को टिकट दिया गया। उन्होंने कहा, क्षेत्र में विकास करेंगे और महिलाओं को समाज में विशेष सम्मान दिलाएंगे।

मेयर के ल‍िए इन प्रत्याश‍ियों ने क‍िया नॉम‍िनेशन

सयुंक्ता भाटिया
-ये बीजेपी से मेयर पद के ल‍िए कैंड‍िडेट हैं। ग्रेजुएट हैं। इनके पति सतीश भाटिया कैंट विधानसभा से दो विधायक रहे हैं और जनसंघ के समय से भाजपा के वो कार्यकर्ता रहे, लेकिन अचानक सतीश भाटिया का निधन हो गया। पहली बार उन्होंने ही इस सीट पर भाजपा को जीत 1991 में जीत दिलाई थी।

-संयुक्ता के परिवार की पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी रही है। उनके बेटे प्रशांत भाटिया मौजूदा समय में आरएसएस के विभाग कार्यवाहक (लखनऊ विभाग) हैं।

मीरा वर्धन
– ये समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी हैं। ग्रेजुएट हैं। अायु 54 साल है, पत्नी का नाम यशोवर्धन है। 3 गोखले मार्ग हजरतगंज में न‍िवास है।

प्रेमा अवस्थी
-कांग्रेस पार्टी की प्रेमा अवस्थी पत्नी पंडित स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ बीएड हैं। विशाल खंड गोमती नगर में रहती हैं। इनकी कुल संपत्ति 70 लाख है।

नल‍िनी खन्ना
– डॉ. नलिनी खन्ना (50) पत्नी सुनील खन्ना पीएचडी हैं। सोशलॉजी नैतिक पार्टी से महापौर पद के लिए प्रत्याशी हैं। ये एमएमआईजी-34 सेंटर-ए स्टेट बैंक कॉलोनी जानकीपुरम में रहती हैं।

लज्जावती
– लज्जावती पत्नी सूर्यवली 12वीं पास हैं। निर्दलीय प्रत्याशी हैं। 12/243 इंदिरानगर में रहती हैं।

तबस्सुम सिद्दीकी
-न‍िर्दलीय प्रत्याशी हैं। साक्षर हैं। कुल संपत्त‍ि 7 लाख 30 रुपए है। आयु 37 साल है। मोहम्मद जफर की पत्नी हैं। 1/ 366 विकास नगर में रहती हैं।

अनीता कनौज‍िया
-अनीता कनौजिया (44) पत्नी दीपेंदर कुमार सर्व समान पार्टी के प्रत्याशी हैं। इनका न‍िवास सी- 3447 राजाजीपुरम है। योग्यता- एमए बीएड हैं।

सावित्री राजभर
-भारतीय समाज पार्टी से प्रत्याशी हैं। 40 वर्षीय सावित्री राजभर, बब्बन राजभर की पत्नी हैं। डूडा कॉलोनी हनुमानपुरम, इंदिरा नगर में रहती हैं। 12वीं पास हैं।

माधुरी मिश्रा
-ये भारत लोक जिम्मेदार पार्टी के प्रत्याशी हैं। आयु 50 साल है। पत‍ि रमेश चंद्र हैं। 31-केकेसी कॉलोनी चारबाग की रहने वाली हैं।

तरूश्री
-नागरिक सेवा पार्टी की तरूश्री पत्नी एसपी श्रीवास्तव एमएसडब्ल्यू, एलएलबी हैं। 2/16 सेक्टर-ए महानगर में रहती हैं। कुल संपत्ति 2 करोड़ है।

नीरजा दीक्ष‍ित
-निर्दलीय प्रत्याशी नीरजा दीक्ष‍ित पत्नी रविमोहन दीछित की पत्नी हैं। 2/16 सेक्टर-एल, एलडीए कॉलोनी में रहती हैं।

कुसुम शर्मा
-न‍िर्दलीय प्रत्याशी हैं। पूर्व आईएएस हैं। इनके पत‍ि का नाम राकेश शर्मा है। अलीगंज लखनऊ की रहने वाली हैं। इन्होंने सबसे आखिरी नामांकन किया है।

पार्षदी के लिए अंतिम दिन 659 प्रत्याश‍ियों ने ठोंकी ताल
-पार्षद पद के पर्चा दाखिले के लिए कोई प्रत्याशी ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचा तो कोई जुलूस के साथ।
-कई वार्डों में एक पार्टी से दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
-नगर निगम मुख्यालय लालबाग में 84 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।
-गोमतीनगर जोन-4 में 32 उम्मीदवारों ने नॉम‍िनेशन क‍िया।
-बंगलाबाजार सामुदायिक केन्द्र में 98 लोगों ने नॉम‍िनेशन क‍िया।

SI News Today

Leave a Reply