Tuesday, May 14, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

यूपी: GF-BF एक-दूसरे को गोली मार तड़पते रहे! लोग बनाते रहे वीडियो…

SI News Today

इटावा: यहां एक प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मारी गोली फिर खुद पर भी चलाई गोली। खून से लथपथ प्रेमी बेहोशी की हालत में प्रेमिका की गोद में पड़ा रहा। मौके से गुजर रहे लोग तमाशबीन बने रहे। उन्हें हंसते हुए वीडियो बनाने में मजा आ रहा था। करीब आधे घंटे तक प्रेमिका मदद की गुहार लगाती रही। वहीं, सूचना मिलते पहुंची पुलिस ने प्रेमी जोड़े को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई, वहीं प्रेमिका की हालत क्रिटिकल बनी हुई है।एक साल से चल रहा था अफेयर…

– घटना 19 फरवरी के भर्थना कोतवाली इलाके के वैवहा गांव की है। यहां का रहने वाले प्रेमी

शिवम का पड़ोस के गांव से एक लड़की से अफेयर चल रहा था।
– 5 महीने पहले लड़की के परिजनों की इसकी भनक लगी तो उन्होंने एतराज जताया। परिजनों ने लड़की पर किसी और से शादी कराने का दवाब बनाया।
– लड़का शिवम हैदराबाद में फौज में तैनात है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए छूट्टी लेकर गांव लौटा।
– 20 फरवरी उसे वापस ड्यूटी ज्वाइन करनी थी, इसलिए दोनों ने एक दिन पहले (19 फरवरी को) मृतक प्रेमी ने प्रेमिका को घर के बाहर मिलने बुलाया।

– दोनों बाइक से निकले और एकांत सड़क पर पहुंचे। मृतक प्रेमी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले अपनी प्रेमिका के माथे पर गोली मारी।
– इसके बाद खुद को भी शूट कर लिया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया।
– पहुंची पुलिस ने दोनों खून से लथपथ प्रेमी जोड़े को इटावा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत क्रिटिकल देखते हुए उन्हें सैफई पीजीआई रेफर किया गया।
– वहीं, इलाज के दौरान ही 21 फरवरी को प्रेमी शिवम की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या कहना है पुलिस का ?
– इटावा एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया, ”घायल लड़का और लड़की को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने लेकर पहुंचे, लेकिन लड़के ने दम तोड़ दिया है। वहीं, लड़की का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।”

SI News Today

Leave a Reply