Wednesday, May 15, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

यहाँ पर सस्ते में मिल रहे मोटोरोला, लेनोवो, सैमसंग और इन कंपनी के स्मार्टफोन! जानिए…

SI News Today

Flipkart Bonanza Sale 2018: फ्लिपकार्ट पर Mobiles Bonanza सेल शुरू हो गई है। इस सेल मे स्मार्टफोन्स पर खास ऑफर दिया जा रहा है। सेल में स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए खास ऑफर है। सेल में से कोई भी स्मार्टफोन खरीदने के बाद स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% का डिस्काउंट अलग से दिया जाएगा। इसके लिए शर्त है कि एक बार में कम से कम 4,999 रुपए की शॉपिंग करनी होगी। वहीं एक कार्ड पर अधिकतम 1,250 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा। यह सेल 15 मार्च तक चलेगी। सेल में से Lenovo K8 Plus खरीदने पर 3,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे केवल 7,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

सैमसंग ऑन Nxt के 64GB वेरिएंट पर 6,000 रुपए की छूट दी जा रही है। इसे अब 11,900 रुपए में खरीदा जा सकता है। Moto e4 plus के 3Gb वाले वेरिएंट पर 1,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे 8,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। Oppo F3 पर 8,000 रुपए की छूट दी जा रही है। इसे केवल 11,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। 46,000 रुपए के सैमसंग गैलेक्सी S7 को 22,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इनफिनिक्स हॉट S3 पर 1,000 रुपए की छूट दी जा रही है। इसे 8,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इनफिनिक्स NOTE 4 पर भी 1,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे 7,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा 61,000 रुपए के गूगल पिक्सल 2 को 39,999 रुपए में दिया जा रहा है। गूगल पिक्सल 2 पर 13,001 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा सिटी बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 8,000 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। 73,000 रुपए के पिक्सल 2XL को 44,999 रुपए में दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन पर कंपनी की तरफ से 18,001 रुपए का डिस्काउंट है और सिटी बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 10,000 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के साथ एक और ऑफर दिया जा रहा है कि अगर इनमें से किसी भी स्मार्टफोन के साथ गूगल क्रोमकास्ट खरीदते हैं तो वह सिर्फ 1,499 रुपए में मिल जाएगा। वैसे उसकी कीमत 3,399 रुपए है।

SI News Today

Leave a Reply