Thursday, May 16, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

हौंडा ने अपना नया स्कूटर Honda Grazia भारत में किया लॉन्च, जानिए फीचर्स…

SI News Today

Honda Grazia Scooter Launch: Honda ने आज अपना नया स्कूटर Honda Grazia भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इस स्कूटर को मात्र 2,000 रुपए देकर होंडा के किसी भी शोरूम पर बुक किया जा सकता है। यह पहला स्कूटर है जिसमें ऑटोमेटिक एलईडी हैडलाइट दी गई है। इसमें 124.9CC का 4 स्ट्रॉक इंजन दिया गया है। यह इंजन 6500RPM पर 8.52bHP की पावर देता है। यह 5000RPM पर 10.54 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। यह सेल्फ और किक स्टार्ट है। इसका व्हील बेस 1,260mm का है। इसकी दिल्ली में शुरुआती एक्सशोरुम कीमत 57, 897 हजार रुपए रखी गई है।

कीमत और मॉडल
Grazia STD Rs 57,827
Grazia Alloy Rs 57,897
Grazia DLX Rs 62,269

नया होंडा ग्रेजिया 1,812mm लंबा, 697mm चौड़ा और 1,146mm ऊंचा है। इसका व्हीलबेल 1,260mm का है। इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। स्कूटर के फ्रंट में 190mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं इसके बैक में 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। ब्रेकिंग को अच्छा करने के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम दिया गया है। इसमें पूरी तरह से डिजिटल मीटर दिया गया है। इसमें 3 स्टैप इको स्पीड मीटर दिया गया है। इसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। सीट के नीचे 18 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

इसके अलावा इसमें 4 इन वन लॉक दिया गया है। इसमें सीट का लॉक भी आगे ही दिया गया है। इसे 6 रंगों में पेश किया गया है। इसमें नीओ ऑरेंज मैटेलिक, पर्ल नाइटस्टार ब्लैक, पर्ल स्पार्टन रेड, पर्ल अमेजिंग व्हाइट, मैक एक्सिस ग्रे मैटेलिक और मैट मार्वल ब्लू मैटेलिक। इसका मुकाबला होंडा एक्‍टि‍वा 125, सुजुकी एक्‍सेस 125, वेस्‍पा वीएक्‍स 125 और महिंद्रा गुस्‍टो 125 से होगा।

Honda Grazia Scooter Launch Live Updates:
इसमें 4 इन वन लॉक दिया गया है। इसमें सीट का लॉक भी आगे ही दिया गया है। इसे 6 रंगों में पेश किया गया है।

इसमें पूरी तरह से डिजिटल मीटर दिया गया है। इसमें 3 स्टैप इको स्पीड मीटर दिया गया है। इसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। सीट के नीचे 18 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
इसके बैक में 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। ब्रेकिंग को अच्छा करने के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम दिया गया है।

यह पहला स्कूटर है जिसमें ऑटोमेटिक एलईडी हैडलाइट दी गई है।
इसमें 124.9CC का 4 स्ट्रॉक इंजन दिया गया है। यह इंजन 6500RPM पर 8.52bHP की पावर देता है। यह 5000RPM पर 10.54 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। यह सेल्फ और किक स्टार्ट है। इसका व्हील बेस 1,260mm का है।

SI News Today

Leave a Reply