Tuesday, April 30, 2024
featuredदुनियादेश

मजाक उड़ा भारत के सात ‘पाप’ गिनवा रहा चीनी मीडिया, वीडियो जारी..

SI News Today

चीन की सरकारी मीडिया ने सिक्किम में भारत-चीन सीमा विवाद पर भारत का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो पर मिली प्रतिक्रियाओं के बाद अब इस पर विवाद छिड़ता नजर आ रहा है और सोशल साइट्स में इस वीडियों पर नस्लवादी होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। चीन के द्वारा अंग्रेजी भाषा में बनाए गए इस वीडियो में भारत के द्वारा किए गए सात ‘पाप’ गिनाए गए हैं। वीडियो में भारतीय शख्स को दिखाने के लिए एक महिला ने सिख का गेटअप किया हुआ है। स्पार्क नाम का ये चैट शो शिन्हुआ ने अभी हाल ही में शुरू किया है। विवाद वाला वीडियो क्लिप ताजा एपिसोड का है।
वीडियों मे क्या है

‘भारत के सात पाप’ शीर्षक वाले इस वीडियो में डियर वॉन्ग भारत के प्रति चीन की शिकायतों का ज़िक्र करती हैं। ये सभी शिकायतें डोकलाम से जुड़ी हुई हैं। मुंह पर मंद मुस्कान लिए और सख्त लहजे में तल्खी लिए चैट शो की एंकर भारत पर ‘अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों को तोड़ने’ और ‘अपने अवैध क़दमों के लिए आंखों में धूल झोंकने वाले बहाने खोजने’ का आरोप लगाती है। महिला एंकर चैट शो में ख़ुद से बात करती दिख रही हैं। वो भारतीय सिख की पोशाक में हैं। बीच-बीच में हंसी के ठहाके भी सुनाई देते हैं।

वीडियों के दूसरे दृश्य में भारतीय सिखों की पोशाक पहनी वह महिला कैंची से इशारा करती है। कैंची से जिस शख़्स की तरफ़ इशारा किया जाता है वो भूटान का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इसमें यह बताने की कोशिश की गई है कि भारत इस हिमालयी देश में दादागिरी कर रहा है। इस वीडियो को विदेशी दर्शकों के लिहाज से बनाया गया है। इसीलिए वीडियो में संवाद की भाषा अंग्रेज़ी रखी गई है। इसे शिन्हुआ ने यूट्यूब, ट्विटर और फ़ेसबुक पर भी डाला है। हालांकि ये तीनों सेवाएं चीन में बंद हैं।
चीनी रिपोर्ट का कहना है कि इस ऑनलाइन शो का उद्देश्य है कि विवाद पर अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण भी सामने आए। इससे पहले के शो में भारत और चीन के बीच गतिरोध को दिखाया गया है।

जून में भारतीय सैनिक अवैध रूप से हथियार और बुल्डोजर के साथ चीनी सीमा में घुस गए।
भारत ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया।
भारतीय सैनिक बिना दरवाज़ा खटखटाए चोरी-चोरी चीनी सीमा में चले जाते हैं
वीडियों में भारत ख़ुद को सही बता रहा है और कह रहा है कि चीन सड़क बना रहा था इसलिए उसने उन्हें रोक दिया
भूटान की सुरक्षा के नाम पर भारत ने चीन में घुसपैठ कर रहा है
भारत भूटान को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है।

भारतीय मीडिया में इस वीडियो को नस्लवादी कहा जा रहा है। इस वीडियो में खासकर सिखों को निशाना बनाया गया है। चीन और भारत में पिछले दो महीने से तनाव है।

SI News Today

Leave a Reply