Tuesday, April 30, 2024
featuredगुजरातदिल्लीदेशबिहारमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रराज्य

भारत बंद : कई राज्यों में आगजनी, तोड़फोड़, जाम के साथ-साथ दुकाने व स्कूल हुए बंद

SI News Today

 Bharat Bandh : In many states, fire, demolition, jam as well as shops and schools are closed

     

जहां एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान छू रही है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल ने आज भारत बंद का आहवान किया है। जिसके कारण बिहार में कई जगह में प्रदर्शन हिंसक हो रहा है तो कई जगह पर आगजनी हुई है। इतनी ही नही ट्रेनों को भी रोका गया है।

आपको बता दे कि पूरे देश में इस भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस के अलावा अन्य 20 राजनीतिक दल भी सड़कों पर उतरे हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने के पश्चात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस प्रदर्शन में सम्मिलित हुए। जहां राहुल ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, वहीं उन्होंने विपक्ष के मार्च की अगुवाई भी की। दरअसल रामलीला मैदान पर विपक्ष के धरने में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पहुंचे। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता पहले से ही मौजूद थे।

गौरतलब है कि  जहां एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ के साथ-साथ पुलिसकर्मी को भी पीटा। इतना ही नही कांग्रेस के इस हंगामे में एक व्यक्ति घायल भी हो गया था। वहीं दूसरी ओर उज्जैन के दरगाह मंडी के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। और भारत बंद को लेकर कई जगह दुकानें और स्कूल भी बंद किए गए हैं। एक तरफ भारत बंद के दौरान गुजरात के भरूच में अहमदाबाद-मुंबई नेशनल हाईवे पर जाम लगा हुआ था तो दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर टायर जला रहे थे  जिसके कारण कई किलोमीटर तक की दूरी पर लंबा जाम लगा हुआ था। वहीं छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन जारी है और रायपुर में कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतर कर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बिहार के पटना में पप्पू यादव के समर्थकों ने बस में तोड़फोड़ की और राजेंद्र नगर रेलवे टर्मिनल के बाहर बसों पर पत्थरों और लाठियों से हमला भी किया।

बता दे कि धरने पर बैठे दिल्ली के रामलीला मैदान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य विपक्षी नेता। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारत बंद का खूब असर दिखा। और कांग्रेस  पार्टी ने गुवाहाटी में सड़कों पर उतर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र में विपक्ष का भारत बंद बेहद आक्रामक रूप से आगे बढ़ रहा है। दरअसल राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने पुणे में कई बसों में पत्थरबाजी की। केरल में भी विपक्ष के भारत बंद का असर देखने को मिला। जिसके कारण सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक केरल में भारत बंद रहेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि राज्य में ज्यादातर जगहों पर दुकानें बंद हैं। सिर्फ इतना ही कई राज्यों की बस सर्विस भी पूरी तरह से बंद है जिसके कारण लोगों को अनेकों परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

वहीं  कर्नाटक के मेंगलुरु में कुछ उपद्रवियों ने एक प्राइवेट बस पर पत्थर फेंके। गुजरात के अहमदाबाद में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है और इसनपुर में NSUI के कार्यकर्ताओं ने स्कूल बंद कराया गया और कई प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी भी घोषित की गई। बिहार के खगड़िया में भारत बंद के समर्थकों ने NH-31 को किया जाम और बस स्टेशन पर भी RJD नेताओं को प्रदर्शन जारी। बिहार के जहानाबाद में राजद कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर आगजनी की और दरभंगा में प्रदर्शनकारियों ने कमला फास्ट पैसेंजर को भी रोका। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने सुबह-सुबह ही प्रदर्शन किया था। कर्नाटक के कलबुर्गी में बस सर्विस पूरी तरह से बंद है। इतना ही नही ओडिशा के भुवनेश्वर में सड़कों पर विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन और रोकी गई ट्रेन।

समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, एनसीपी, RLD, SWABHIMAN PAKSHA- R Shetty, LOK TANTRIC JANTA DAL, CPI, CPM, NC, JMM , DMK, TDP, KERALA CONGRESS, RSP, IUMP, AIDUF, JVM ने भारत बंद का आह्वान किया है। टीएमसी और आम आदमी पार्टी ने भी विरोध का समर्थन किया है पर भारत बंद से दूर हैं। फिलहाल कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि हम प्रदर्शन के जरिए मोदी सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं जिससे वे पेट्रोल-डीजल के दाम कम करें। उन्होंने हमारे दबाव के कारण ही राजस्थान में VAT में कटौती की है। इसके आगे उन्होंने कहना था कि बीजेपी की बैठक में पेट्रोल-डीज़ल की बात ही नहीं की गई।

SI News Today

Leave a Reply