Tuesday, April 30, 2024
featuredलखनऊ

डकैत से MP बनीं फूलन देवी की RARE तस्वीरें

SI News Today

लखनऊ. 25 जुलाई डाकू से MP बनी फूलन देवी की 16वीं डेथ एनिवर्सरी है। वीपी सिंह की सरकार के दौरान आत्मसमर्पण करने के बाद फूलन ने नए सिरे से जिंदगी शुरू की थी। उन्होंने पॉलिटिक्स तो ज्वाइन की थी, साथ ही पर्सनल लाइफ में उमेद सिंह को अपना जीवनसाथी बनाया था।

– 2001 में फूलन का घर के बाहर मर्डर हुआ था। तब इनके साथ इनकी छोटी बहन मुन्नी देवी भी उसी सरकारी बंगले में रहती थी।

– मुन्नी ने एक इंटरव्यू में फूलन और उमेद के रिश्ते का सच दुनिया को बताया था।
– मुन्नी ने कहा था, “उसने मेरी बहन से कहा था कि वो सिंगल है। बहनजी को बाद में पता चला कि यह सिर्फ एक कोरा झूठ था।”

– “बहनजी अपने पूरे परिवार को साथ रखना चाहती थीं, लेकिन उमेद नहीं चाहता था कि हम सब वहां रहें। वो मुझ पर उंगली दिखाते हुए कहता था- इसे अपने ससुराल चले जाना चाहिए, यहां इसकी कोई जगह नहीं।”

ऐसे हुआ था पति के झूठ का खुलासा
– “बहनजी का खुद का कोई बैंक अकाउंट नहीं था। वो उमेद सिंह के अकाउंट में ही पैसे रखती थीं। एक बार उन्हें किसी फंड से 50 लाख रुपए मिले। उन्होंने हमेशा की तरह बैंक में उसी के खाते में जमा करवा दिए।”

– “एक दिन बैंक से लेटर आया कि उनके द्वारा जमा किए गए रुपयों का इंटरेस्ट सुनीता नाम की महिला के खाते में जाएगा। बहनजी को लगा कि बैंक से कोई गलती हुई है। जब उन्होंने बैंक मैनेजर से पूछा तो उसने बताया कि सुनीता का नाम उमेद सिंह की वाइफ के रूप में रजिस्टर्ड है। यहीं से उसका सच सामने आ गया।”

कांग्रेस नेता है उमेद सिंह
– फूलन देवी के पति रहे उमेद सिंह प्रेजेंट में कांग्रेस नेता हैं। वे इसी साल हुए यूपी इलेक्शन के दौरान बसपा से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

– उमेद 2004 और 2009 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 2014 में उन्होंने बसपा से चुनाव लड़ा था।

दिल्ली में पेट्रोल पंप चलाते हैं उमेद
– 2014 में लोकसभा इलेक्शन के दौरान सबमिट किए एफिडेविट के मुताबिक उमेद सिंह 10 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

– उनके एफिडेविट में उनकी पत्नी का भी जिक्र है, जिसका नाम उन्होंने मेंशन नहीं किया है। साथ ही दो डिपेंडेंट भी दिखाए हैं।

– उमेद का दिल्ली के द्वारिका में 33 लाख रुपए का पेट्रोल पंप है। इसी में उनकी वाइफ का भी 4.5 लाख रुपए का हिस्सा है।

– दिल्ली के ककरौला गांव में उनके दो पैतृक मकान हैं, जिनकी कीमत 4.5 करोड़ रुपए है।
– उनकी वाइफ का दिल्ली के सीआर पार्क में 1.6 करोड़ रुपए का फ्लैट है।
– उमेद के घर 4 कारें हैं, जिनमें 9.5 लाख की पजेरो और 11.3 लाख की महिंद्रा XUV शामिल हैं।

SI News Today

Leave a Reply