Saturday, July 27, 2024
featured

आकर्षक त्वचा पाने के लिए ऐसे करें सरसों के तेल का इस्तेमाल

SI News Today

आमतौर पर सभी के घरों में सरसों के तेल का इस्तेमाल किसी ना किसी रूप में होता है। इससे आप खाना बना सकते हैं, दांतो को साफ कर सकते हैं। इसका कई घरेलू नुस्खों में भी प्रयोग किया जाता है। सरसों का तेल प्राकृतिक रूप से त्वचा की सफाई भी करता है। इसके अलावा मजबूत बाल चाहने वालों का भी यह फेवरेट होता है। लेकिन क्या आपको पता है इसके इस्तेमाल से आप आकर्षक लुक भी पा सकते हैं। जी हां, आपने सही सुना। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार सरसों का तेल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है।

यह प्राकृतिक क्लींजर के रूप में बढ़िया काम करता है। इसे मेकअप हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मिनटों में स्वभाविक रूप से त्वचा को साफ कर देता है। सरसों के तेल के साथ थोड़े नमक और नींबू के रस की कुछ बूंदों को लेकर अपने दांतों पर मलें। यह दांत को मजबूत और चमकदार बनाता है।

हानिकारक केमिकल युक्त कंडीशनर बालों पर लगाने के बजाय सरसों तेल लगाएं। यह प्राकृतिक रूप से बालों को कंडीशन कर मुलायम बनाता है। बालों को घुंघराला बनाने या जूड़ा बांधने के दौरान बालों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए सरसों तेल से सिर का मसाज कीजिए। यह बालों को पर्याप्त पोषक तत्व प्रदान करने के साथ ही बाल उलझने व झड़ने से भी रोकता है। मुहांसे, चकत्ते या दाने पड़ जाने पर सरसों तेल की कुछ बूंदें रोज 10-15 मिनट लगाएं। यह त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ ही चमक भी लाता है।

चेहरे को रोजाना सरसों के तेल से मसाज कर सन टैन, झुर्रियों और काले धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। थोड़े बेसन में एक छोटा चम्मच दही, नींबू की कुछ बूंदें और सरसों तेल की कुछ बूंदों को एक साथ मिलाकर इसे चेहरे और गर्दन पर हफ्ते में कम से कम तीन बार जरूर लगाएं। इसे 10-15 मिनट बाद धो लें। सर्दियों के मौसम में त्वचा रूखी होना आम बात है। आप सरसों तेल की कुछ बूंदें अपने चेहरे पर मलें। कुछ मिनट के बाद इसे पानी से धो लीजिए। त्वचा मुलायम हो जाती है।

SI News Today

Leave a Reply