Saturday, July 27, 2024
featured

इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की हैं दो शादियां

SI News Today

बॉलीवुड जगत में रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। नियमित तौर पर एक्टर्स के ब्रेकअप और डेट करने की खबरें सुर्खियों में आती रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से स्टार्स हैं जिन्होंने दो या दो से ज्यादा बार शादियां की हैं। आज हम आपको बताते हें उन पांच मशहूर एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने दो या तीन बार शादी की हैं।

किरण खेर- एक्ट्रेस से अब राजनेता बन चुकीं किरण खेर ने चंडीगढ़ से पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहली शादी बिजनेसमैन गौतम बेरी से की। दोनों का एक बेटा सिकंदर खेर है। लेकिन यह शादी ज्यादा सालों तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। 80 के दशक में किरण फिल्म इंडस्ट्री में आईं तो उनकी मुलाकात अनुपम खेर से हुई और साल 1985 में दोनों ने शादी कर ली।

नीलिमा अजीम- नीलिमा ने सबसे पहले साल 1975 में एक्टर पंकज कपूर के साथ शादी की थी। दोनों का एक बेटा शाहिद कपूर है। हालांकि दोनों ने 1984 में तलाक ले लिया। इसके बाद नीलिमा ने 1990 में एक्टर राजेश खट्टर के साथ दूसरी शादी की। दोनों का एक बेटा ईशान खट्टर है। इसके बाद उन्होंने 2001 में तलाक ले लिया। नीलिमा ने 2004 में रजा अली खान के साथ तीसरी शादी की। लेकिन बदकिस्मती से यह शादी भी ज्यादा सालों तक नहीं चली और उन्होंने 2009 में दोनों अलग हो गए।

नंदिता दास- साल 2002 में नंदिता ने सौम्य सेन से शादी की थी। दोनों की शादी 7 साल चली और 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद दास ने बिजनेसमैन सुबोध मस्कारा के साथ दूसरी शादी की। दोनों का एक बेटा वियान है। हालांकि इस साल जनवरी में दोनों ने अपने अलग होने की खबर के बारे में बताकर सभी को चौंका दिया।

योगिता बाली- एक्ट्रेस योगिता बाली की पहली शादी एक्टर किशोर कुमार के साथ हुई थी। योगिता किशोर की तीसरी पत्नी थीं। हालांकि दो साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद उनकी जिंदगी में आए मिथुन चक्रवर्ती। दोनों ने 1979 में शादी कर ली। कपल के पांच बच्चे हैं।

बिंदिया गोस्वामी- बिंदिया ने सबसे पहले विनोद मेहरा के साथ सात फेरे लिए थे। यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और चार बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 1985 में एक्ट्रेस ने फिल्म निर्देशक जेपी दत्ता के साथ दूसरी शादी की। कपल की दो बेटियां हैं।

नीलम कोठारी- नीलम कोठारी की सबसे पहली शादी यूके के बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से हुई थी। यह साथ ज्यादा सालों तक नहीं चल पाया और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद नीलम ने एक्टर समीर सोनी के साथ 2011 में शादी कर ली। कपल ने एक बेटी को गोद लिया है। जिसका नाम अहाना है।

SI News Today

Leave a Reply