प्रियंका अब केवल बॉलीवुड की स्टार नहीं रही हैं बल्कि अब वो एक ग्लोबल सेंसेशन बन चुकी हैं। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी पहचान मिस चुकी है। एक बात जिससे एक्ट्रेस सभी को हैरान कर देती हैं वो है ग्रांड इवेंट में पहनी जाने वाली उनकी स्टाइलिश ड्रेसिज। ऑस्कर का रेड कार्पेट हो या एम्मी का हर जगह अपने आउटफिट की वजह से वो सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने आकर्षक और सादे आउटफिट से लोगों का ध्यान खींचा है। यूनिसेफ के द्वारा आयोजित किए गए ग्लोबल गोल्स अवॉर्ड्स 2017 में एक्ट्रेस सफेद रंग के स्टनिंग गाउन में पहुंची। यह गाउन उन्होंने क्रिस्टियन सिरियनो के कलेक्शन से लिया था।
यूनिसेफ के इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस एक स्पीकर के तौर पर शामिल होने के लिए पहुंची थीं। जहां उन्होंने अपनी जगब की फैशन सेंस की वजह से लोगों का ध्यान खींच लिया। आगे से कटे हुए और उठे हुए बाजू ने इस आउटफिट को काफी खूबसूरत बना दिया था। लेकिन क्या आपको इस ड्रेस की कीमत पता है? इस ड्रेस की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, पीसी द्वारा पहनी गई इस ड्रेस की कीमत 4500 डॉलर यानी की 2,89,780 रुपए है। इस गाउन की कीमत इतनी ज्यादा है कि आप शायद ही इसे अपनी 6 महीने की तनख्वाह में खरीद पाएंगे।
कार्यक्रम में दिए अपने भाषण में प्रिंयका ने लड़कियों के सशक्तीकरण के बारे में बात की और तेजाब हमलों की शिकार महिलाओं की मदद मुहैया कराने के संबंध में काम कर रही एक महिला की तारीफ की। बच्चियों के अधिकारों व लैंगिक समानता को लेकर मुखर रहने वाली प्रियंका ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी वाली एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक लड़की द्वारा सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में बढ़ने को लेकर निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया गया है।
चोपड़ा ने तस्वीर के साथ लिखा- संयुक्त राष्ट्र महासभा में आज रात (मंगलवार) ‘ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स’ में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह पुरस्कार लड़कियों द्वारा अपने जीवन को बदलने में निभाई गई भूमिका और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में की गई प्रगति को दर्शाते हैं।