बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर पर ईद सेलेब्रेशन किया गया। इस दौरान ‘दबंग’ सुपरस्टार सलमान खान के घर बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान पार्टी में प्रिटी जिंटा, दीया मिर्जा, जैकलीन फर्नांडिस, मलाइका अरोड़ा खान, अमृता अरोड़ा ने शिरकत की। सारे सेलेब्स ने पार्टी को जमकर एन्जॉय किया। इस दौरान सलमान ब्लैक टीशर्ट और डेनिम्स लुक में नजर आ रहे हैं।
वहीं इस पार्टी में दिल खोल कर इंज्वॉय करने वाले स्टार्स ने पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इसमें ये सेलेब्स जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। इस पार्टी में सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को भी देखा गया। प्रिटी जिंटा ने सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया और बहन अलविरा खान अग्निहोत्री के साथ एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसके बारे में प्रिटी ने लिखा, ‘लड़कियों को सिर्फ मजा करने का मौका चाहिए।’ हालांकि किसी भी फोटो में सलमान खान-यूलिया दोनों साथ दिखाई नहीं दे रहे। इस दौरान होस्ट मनीष पॉल ने भी एक फोटो सोशल मीडिया में शेयर की जिसमें वे सलमान खान के साथ दिखाई दे रहे हैं।
वहीं अमृता अरोड़ा ने भी पार्टी की कई फोटोज सोशल मीडिया में पोस्ट कीं। अमृता तस्वीर में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के साथ दिख रही हैं। बता दें, मलाइका और अरबाज का कुछ महीनों पहले तलाक हुआ है। इसके बाद भी वह दोस्त हैं। अक्सर इन्हें फैमिली फंक्शन में साथ देखा जाता है। वहीं अगर बात करें ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की रिलीज की, तो फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 64.77 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ट्यूबलाइट में सलमान के भाई सोहेल खान, चीनी एक्ट्रेस झूझू, चाइल्ड आर्टिस्ट मार्टिन रे अहम किरदार में हैं।